March 28, 2026

अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी:निहंगों का गतका, BSF जवानों की जोशीली परेड, तिरंगा लिए लोगों की भीड़, देशभक्ति के गाने गूंज रहे

0
ezgif-5ee35fe4537b26b1_1769424131.gif




गणतंत्र दिवस के मौके पर अमृतसर स्थित अटारी बॉर्डर में रिट्रीट सेरेमनी हो रही है। अटारी बॉर्डर पर माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा इलाका गूंज रहा है। सैनिक बाइक पर पिरामिड बनाकर, अलग-अलग स्टंट करके लोगों का दिल जीत रहे हैं। वहीं, कई युवक-युवतियां ढोल पर भांगड़ा करते दिखे। युवतियों के डांस ने तो लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जिसके बाद जमकर हूटिंग भी की गई। उधर, बीएसएफ के जवान पूरे जोश और अनुशासन के साथ परेड कर रहे हैं। इससे पहले निहंगों ने भी यहां करतब दिखाए। दर्शक दीर्घा में भारी संख्या में दर्शक तिरंगा लिए मौजूद हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम देख रहे हैं। सूर्यास्त के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारे जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद रिट्रीट सेरेमनी का समापन होगा। रिट्रीट सेरेमनी के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *