March 27, 2026

जयपुर में लापता हुए जापानी टूरिस्ट टोकियो पहुंचे:दिल्ली से टैक्सी में आए थे, बैग छोड़कर मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट में गए, इसके बाद गायब हो गए

0
9e_1770699786.jpg




जयपुर से लापता दोनों जापानी टूरिस्ट का पता चल गया है। दोनों 8 फरवरी को दिल्ली एयरपोर्ट से टोकियो (जापान) चले गए। इससे पहले जयपुर में दोनों पर्यटक 7 फरवरी को टैक्सी ड्राइवर को खाना खाने की कहकर मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट गए थे। बैग टैक्सी में ही थे। टूरिस्ट को दिल्ली से जयपुर घुमाने लाए टैक्सी ड्राइवर ने अशोक नगर पुलिस स्टेशन में दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जानकारी के अनुसार दोनों तीन दिन पहले ही इंडिया आए थे। SHO अशोक नगर मोतीलाल शर्मा ने बताया कि लापता हुए दोनों जापानी पर्यटक मिल गए हैं। जयपुर में लापता होने के बाद जापान के दूतावास से संपर्क किया गया। वहां के दूतावास से जानकारी आई कि दोनों टूरिस्ट वीजा पर भारत गए थे, वे 8 फरवरी को दिल्ली एयरपोर्ट से टोकियो पहुंच गए। 6 फरवरी को दोनों दिल्ली पहुंचे थे एसएचओ मोतीलाल शर्मा जानकारी दी कि टैक्सी ड्राइवर पिकेंद्र कुमार ने बताया- 6 फरवरी को दोनों जापानी पर्यटक (हिबिक्की शिब्बा और युमा) टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली आए थे। अगले दिन वो दोनों को लेकर जयपुर के ब्रह्मपुरी स्थित एक होटल में आया था। वहां से रात को दोनों टूरिस्ट अशोक नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने की बात कहकर गए थे। फिर वापस नहीं आए। सुबह तक इंतजार करता रहा ड्राइवर पर्यटकों के पास मोबाइल थे, लेकिन ड्राइवर के पास उनके नंबर नहीं थे। ड्राइवर 8 फरवरी की सुबह तक रेस्टोरेंट के बाहर उनके लौटने का इंतजार करता रहा, लेकिन दोनों वापस नहीं आए। उनके बैग टैक्सी में ही थे। काफी इंतजार के बाद भी पर्यटकों के नहीं पहुंचने पर अशोक नगर थाने में ड्राइवर ने रिपोर्ट दी। पुलिस ने दोनों टूरिस्ट के टैक्सी में रखे बैग अपनी कस्टडी में लिए और जांच शुरू की। दोनों का जयपुर के अलग-अलग टूरिस्ट स्पॉट पर जाने का प्लान था। रेस्टोरेंट से दोनों तुरंत बाहर निकल गए पुलिस का कहना है- आस-पास लगे CCTV फुटेज की जांच की है। फुटेज में दोनों टूरिस्ट रेस्टोरेंट में एंटर करने के करीब 5 मिनट बाद ही वहां से बाहर निकलकर पैदल जाते दिखाई दिए। दोनों टूरिस्ट को जयपुर में दो रात रुकना था। यहां से रणथंभौर और आगरा होते हुए दिल्ली लौटने का प्लान था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *