March 27, 2026

ट्रेन में छेड़खानी…विरोध पर गुजरात की महिलाओं-बच्चों को पीटा:अस्थि विसर्जन करने उज्जैन जा रहे थे; बोले- लड़कियों की ओर सिगरेट का धुआं उड़ा रहा था युवक

0
cover9_1770005552.gif




गुजरात के दाहोद से अस्थि विसर्जन के लिए उज्जैन जा रहे परिवार के साथ ट्रेन में मारपीट का मामला सामने आया है। रतलाम स्टेशन से कुछ युवक ट्रेन में सवार हुए, जो नागदा जाने वाले बताए जा रहे हैं। आरोप है कि रतलाम से खाचरोद के बीच यात्रा के दौरान इनमें से एक मुस्लिम युवक ने परिवार की एक लड़की से छेड़खानी की कोशिश की। जब परिजन ने इसका विरोध किया, तो विवाद शुरू हो गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक विवाद बढ़ने पर खाचरोद स्टेशन से मुस्लिम समाज के और लोगों को बुला लिया गया। इसके बाद 50 से 60 लोगों ने ट्रेन में चढ़कर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित पूरे परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित परिवार अब भी दहशत में है । महिला बोली- आरोपी युवक ट्रेन में सिगरेट पी रहा था
पीड़ित परिवार की एक महिला ने बताया कि आरोपी युवक ट्रेन में सिगरेट पी रहा था। जानबूझकर वह लड़कियों की ओर धुआं उड़ा रहा था। विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू हुई और फिर मारपीट की गई। हालात पर काबू पाने पुलिस ने लाठीचार्ज किया
हिंदू संगठनों को घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर जमा हो गए। मुस्लिम समुदाय की ओर से भी लोग बड़ी संख्या में स्टेशन पर पहुंचने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। बड़ी संख्या में पुलिस बल नागदा पहुंच गया है, ताकि हालात पर नियंत्रण पाया जा सके । जीआरपी की ओर से पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed