March 27, 2026

रश्मिका मंदाना ने सिकंदर के फ्लॉप होने की वजह बताई:बोलीं- मैंने जब स्क्रिप्ट सुनी तो वो अलग थी, शूटिंग के बीच कहानी बदल गई

0
21715245857_1768824618.gif




सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म सिकंदर साल 2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म थी। सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन किया और फिल्म की लागत तक नहीं निकल पाई। अब फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना ने फिल्म के फ्लॉप होने पर बात की है। रश्मिका ने हाल ही में तेलुगु पत्रकार प्रेमा से सिकंदर के बारे में बात की। उन्होंने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा- “मुझे जब मुरुगदास सर ने स्क्रिप्ट सुनाई थी, तब वो वाकई काफी अलग थी। बेशक बाद में जो हुआ वो बेहद अलग था। आमतौर पर फिल्मों के साथ ऐसा होता है। जब आप कुछ सुनते हैं, तो वो एक कहानी होती है। लेकिन फिल्म बनाने के दौरान, परफॉर्मेंस, एडिटिंग और रिलीज के समय चीजें बदल जाती हैं। फिल्म बनने की प्रक्रिया में बदलाव बहुत आम बात है। सिकंदर के साथ भी ऐसा ही हुआ।” बता दें कि सिकंदर के फ्लॉप होने के बाद फिल्म के डायरेक्टर ए आर मुरुगदास ने भाषा और सलमान खान को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि बड़े स्टार के साथ काम करना आसान नहीं होता है। दिन के सीन के लिए भी रात को शूट करना पड़ता था, क्योंकि सलमान रात 8 बजे सेट पर आते थे। हम लोगों को सुबह शूट करने की आदत है, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा नहीं होता है। भाषा पर बात करते हुए उन्होंने कहा था- ‘अपनी मातृभाषा तमिल में काम करना, मेरी सबसे बड़ी ताकत है क्योंकि मुझे पता है कि यहां क्या काम करता है। सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग कैप्शन और डायलॉग का इस्तेमाल कर युवा ऑडियंस को लुभाया जा सकता है। लेकिन मैं दुर्भाग्य से, मैं इसे बाकी भाषाओं खासकर हिंदी में नहीं कर सकता। वहां फिल्म की सफलता के लिए मैं सिर्फ स्क्रीनप्ले पर ही निर्भर रह सकता हूं।’ मुरुगदास के इन आरोपों पर सलमान ने ‘बिग बॉस 19’ में रिएक्शन देते हुए उनपर तंज कसा था। सलमान ने कहा था कि वह देर से आते थे क्योंकि उनकी पसली टूटी हुई थी और उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसके कारण उन्हें सुरक्षा की जरूरत थी। फिर एक्टर ने मुरुगदास की उस वक्त रिलीज फिल्म ‘मद्रासी’ पर तंज कसते हुए कहा कि ‘सिकंदर’ से बड़ी ब्लॉकबस्टर थी और उसमें एक्टर सुबह 6 बजे आता था, फिर भी फिल्म असफल रही, जबकि ‘सिकंदर’ का प्लॉट अच्छा था। बता दें कि एआर मुरुदास की डायरेक्शन वाली तमिल फिल्म मद्रासी 5 सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी। लगभग 200 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म में सिवकार्थिकेयन लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का बिजनेस किया था। ये फिल्म भी फ्लॉप रही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *