March 31, 2026

हरियाणा के खिलाड़ियों का जर्मनी में दबदबा:वेटलिफ्टिंग में भिवानी के संदीप कुमार ने जीता स्वर्ण, ज्योति प्रकाश ने पाया कांस्य पदक

0
whatsapp-image-2026-02-04-at-113824_1770187021.jpeg




जर्मनी के शहर पोट्सडम में आयोजित 5वीं ओपन इंटरनेशनल मास्टर्स वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए। इन पदकों में 3 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में हरियाणा के दो खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। हरियाणा मास्टर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की जॉइंट सेक्रेटरी व नारनौल की कविता ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की ओर से 10 सदस्यों की टीम ने भाग लिया। टीम का नेतृत्व भारतीय मास्टर्स वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी उदय शेट्टी की अगुवाई में किया गया। हरियाणा के दो खिलाड़ी शामिल उन्होंने बताया कि हरियाणा के भिवानी जिला के संदीप कुमार ने 65 किलो पुरुष भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की, जबकि हरियाणा के ही ज्योति प्रकाश ने 110 किलो पुरुष भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। पंजाब के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन पंजाब के संतोष कुमार ने 110 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा राजविंदर सिंह (79 किलो), चरणजीत सिंह (88 किलो) और पलसाना कुलकर्णी (94 किलो) ने रजत पदक जीते। बीएसएफ के राजेश बत्रा ने 88 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। आर्मी की 102 इंजीनियर रेजीमेंट के सूबेदार इकबाल सिंह ने प्लस 110 किलो वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि केरल की लेवियस बाबा ने प्लस 86 किलो महिला वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। पूर्व मंत्री ने दी बधाई इस प्रतियोगिता में भारतीय मास्टर वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने चीफ कोच की भूमिका निभाई। पूर्व मंत्री व नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव सहित कई खेल प्रेमियों और संगठनों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। भारतीय टीम के भारत लौटने पर विभिन्न राज्यों में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *