March 26, 2026

ईरान जंग के बीच ट्रम्प ने चीन दौरा टाला:कहा- 5-6 हफ्ते बाद होगी मुलाकात, शी जिनपिंग से मिलने के लिए उत्साहित हूं

0
unnamed-2026-03-18t065803107_1773796656.png




अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अपना प्रस्तावित चीन दौरा टाल दिया है। ट्रम्प ने कहा कि इस महीने होने वाली उनकी बीजिंग यात्रा को अब करीब 5-6 हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। ट्रम्प 31 मार्च से 2 अप्रैल तक बीजिंग का दौरा करने वाले थे। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “हम बैठक को रीसेट कर रहे हैं और यह लगभग पांच हफ्तों में होगी। चीन इसके लिए तैयार है।” ट्रम्प ने यह भी कहा कि वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने को लेकर उत्साहित हैं और उम्मीद है कि यह मुलाकात जल्द होगी। गौरतलब है कि ट्रम्प पिछले कुछ दिनों से संकेत दे रहे थे कि वह अपना चीन दौरा टाल सकते हैं। उन्होंने चीन से होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा में मदद करने की अपील भी की है, लेकिन इस पर अभी तक चीन की ओर से कोई स्पष्ट सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ट्रम्प बोले-NATO देश ईरान जंग में साथ नहीं देना चाहते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि NATO के ज्यादातर सहयोगी देश ईरान के खिलाफ चल रहे अमेरिकी सैन्य अभियान में शामिल नहीं होना चाहते। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका वर्षों से इन देशों की सुरक्षा पर अरबों डॉलर खर्च करता रहा है, लेकिन जरूरत के समय वे साथ नहीं आते। उन्होंने NATO को ‘वन-वे स्ट्रीट’ बताया। ट्रम्प ने कहा कि उन्हें इस रवैये पर हैरानी नहीं है और अमेरिका को अब सहयोगी देशों की मदद की जरूरत भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान की सैन्य ताकत को काफी हद तक खत्म कर दिया है और अब वह किसी के समर्थन के बिना भी स्थिति संभाल सकता है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि जापान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया जैसे देशों की मदद की भी अमेरिका को जरूरत नहीं है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच ट्रम्प का यह बयान सहयोगी देशों के साथ अमेरिका के रिश्तों में बढ़ती दूरी की ओर इशारा करता है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… भारत का नंदी देवी जहाज गुजरात पहुंचा भारत का नंदा देवी जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके आज रात 2:30 बजे गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा। इस जहाज में करीब 46,500 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाई गई है। इससे पहले भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंच चुका है। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *