March 27, 2026

ईशान IPL के शुरुआती मैचों के लिए SRH के कप्तान:अभिषेक को वाइस कैप्टन बनाया, पैट कमिंस चोट के कारण उपलब्ध नहीं

0
untitled-design-2026-03-18t171121044-1_1773834251.png




सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों के लिए कप्तान बनाया है। वे टीम के रेग्युलर कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभालेंगे। टीम को 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के घर में IPL सीजन का पहला मैच खेलना है। सनराइजर्स की फ्रेंचाइजी ने बुधवार को सोशल प्लेटफार्म X पोस्ट के लिए फैंस को यह जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने लिखा- ‘पैट कमिंस चोट से उबरने के दौरान कुछ मैच मिस करेंगे। उनके पूरी तरह फिट होने तक ईशान किशन टीम के कप्तान और अभिषेक शर्मा उप-कप्तान होंगे।’ SRH की पोस्ट देखिए… पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस बैक इंजरी से उबर रहे हैं। वे चोट के कारण शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। कमिंस को यह चोट 2025-26 एशेज सीरीज से पहले लगी थी। शुरुआत में माना जा रहा था कि वे पूरी सीरीज मिस करेंगे,लेकिन उन्होंने एक टेस्ट खेला और फिर दोबारा टीम से बाहर हो गए। ईशान किशन के पक्ष में गया कप्तानी का अनुभव
ईशान किशन ने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया है। कप्तानी के साथ-साथ ईशान बल्ले से भी बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 197.33 की स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 517 रन बनाए थे। इसी अनुभव के दम पर वे कप्तानी की रेस में अभिषेक शर्मा से आगे हैं। हालांकि, पिछले IPL सीजन में ईशान का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा था। उन्होंने टीम के लिए पहले मैच में शतक लगाया था और सीजन के आखिर में नाबाद 94 रन की पारी भी खेली थी,लेकिन बीच में वे लगातार रन नहीं बना पाए थे। वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड सीरीज में मचाया धमाल
पिछले IPL सीजन में ईशान थोड़े इनकंसिस्टेंट थे, लेकिन पिछले एक महीने में उन्होंने अपनी फॉर्म से सभी आलोचकों को जवाब दिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार खेल के बाद उनकी टीम इंडिया के टी-20 स्क्वॉड में वापसी हुई। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 532 रन बनाए। वर्ल्ड कप जीतने में भी ईशान ने अहम भूमिका निभाई,जहां उनका स्ट्राइक रेट 207 का रहा। गेंदबाजी यूनिट को संभालना होगी बड़ी चुनौती
पैट कमिंस के बिना हैदराबाद की बॉलिंग यूनिट थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईशान के लिए सबसे बड़ी चुनौती गेंदबाजों का सही इस्तेमाल करना होगी। हालांकि टीम के पास कुछ अच्छे विकल्प हैं, लेकिन कमिंस जैसा लीडर मैदान पर न होना टीम के लिए एक कमी साबित हो सकता है। ————————————— IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… सबसे बड़ा IPL, इस बार 84 मुकाबले; बेंगलुरु में 28 मार्च को RCB और SRH मैच से शुरुआत ठीक 10 दिन बाद, यानी 28 मार्च की शाम जब बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस के लिए सिक्का उछलेगा, तो भारत में सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक ‘त्योहार’ की शुरुआत होगी। IPL का 19वां सीजन अपने अब तक के सबसे भव्य और लंबे अवतार में हमारे सामने आ रहा है। यह सीजन पिछले 18 सालों के इतिहास से अलग है। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *