March 26, 2026

उपराष्ट्रपति आज हिमाचल दौरे पर:केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे, मेधावी छात्रों को डिग्रियां देंगे, 52 को मिलेंगे गोल्ड मेडल

0
34510d43-f9ac-4e78-bba7-e8dbc82d5fe6_1773406841081.jpg




भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। सीपी राधाकृष्णन हिमाचल के कांगड़ा स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में मेधावी छात्रों को डिग्रियां व पदक प्रदान करेंगे। इस मौके पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे, जबकि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय कांगड़ा का यह नौवां दीक्षांत समारोह है। इस वर्ष कुल 802 स्टूडेंट को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें 420 छात्राएं और 382 छात्र शामिल हैं। कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल के अनुसार, 37 पीएचडी, 665 स्नातकोत्तर, 89 स्नातक और 11 एम.फिल की डिग्रियां वितरित की जाएंगी। 52 मेधावियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 52 मेधावियों को स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह की परंपरा के अनुसार, सभी विद्यार्थी भारतीय परिधानों में अपनी उपाधियां ग्रहण करेंगे। उपराष्ट्रपति के इस अति-विशिष्ट (VVIP) दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। पैराग्लाइडिंग, ड्रोन, हॉट एयर बैलूनिंग जैसी हवाई गतिविधियों पर प्रतिबंध अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कांगड़ा, शिल्पी बेक्टा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के बाद धर्मशाला, कांगड़ा, शाहपुर और पालमपुर क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन उड़ाने, हॉट एयर बैलूनिंग और सभी प्रकार की हवाई गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया है और समारोह के दौरान किसी भी चूक से बचने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *