March 30, 2026

गुजरात-महिला ने बेटियों का सरनेम बदला, पिता ने की शिकायत:पत्नी और स्कूल प्रबंधन पर केस; डेयरी बोनस घोटाले में भी शामिल होने के आरोप

0
copy-of-ai-watermark-hindi_1774865905.jpg




गुजरात के वडोदरा में एक महिला ने अपनी दोनों बेटियों का सरनेम बदल दिया। बच्चियों के पिता की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर पत्नी और वीबग्योर स्कूल के मालिक रुस्तम केरावाला के खिलाफ अटलादरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। 44 साल के अभिषेक अशोक कुमार मिश्रा ने शिकायत में कहा कि उनकी पत्नी 2019 में दूधसागर डेयरी में नौकरी के लिए मेहसाणा गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वह वहां पूर्व गृह मंत्री विपुल चौधरी के साथ रहने गई थी। अभिषेक ने दावा किया कि पत्नी के अनैतिक संबंधों से दूधसागर डेयरी में बोनस घोटाला हुआ। यह साजिश तब रची गई जब उनकी पत्नी एचआर डिपार्टमेंट में थी। उन्होंने कहा कि 2019 में इसकी जानकारी गुजरात सरकार को दी थी। मामला गुजरात हाईकोर्ट में चल रहा है। जानें पूरा मामला… अभिषेक मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं और अभी वडोदरा में रहते हैं। साल 2011 में उनकी शादी वडोदरा निवासी अंकिता चौहान से हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं। अभिषेक का आरोप है कि उनकी पत्नी दोनों बेटियों को उनकी मर्जी के बिना अपने साथ मेहसाणा ले गई। वहां उनका स्कूल में दाखिला कराया गया। उस समय दोनों बच्चियों के सभी दस्तावेजों, जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट में मिश्रा सरनेम था। स्कूल में दोनों बेटियों का सरनेम मिश्रा से बदलकर चौहान कर दिया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह बदलाव बिना कोर्ट के आदेश और बिना गुजरात गजट में आवेदन के किया गया, जो पूरी तरह अवैध है। पत्नी देश छोड़कर जा सकती है अभिषेक ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी नाम और पहचान बदलकर देश छोड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्नी और उसकी बहन कई परिवारों को वैवाहिक विवादों में फंसाकर आर्थिक लाभ लेने का प्रयास कर चुकी हैं। स्कूल प्रबंधन पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप अभिषेक मिश्रा ने वीबग्योर स्कूल प्रबंधन पर भी फर्जी दस्तावेज तैयार करने और रिकॉर्ड में हेरफेर करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूल अधिकारियों ने उन्हें कई बार भरोसा दिलाया कि बच्चों के रिकॉर्ड में सुधार कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें कोर्ट न जाने के लिए लगातार गुमराह किया। पुलिस ने शुरू की जांच अटलादरा पुलिस ने कोर्ट के आदेश के आधार पर शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस दस्तावेजों की वैधता, स्कूल रिकॉर्ड में बदलाव और लगाए गए अन्य आरोपों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed