March 28, 2026

दावा- उर्फी जावेद को इस्लाम से निकाला गया:नाम हुआ गीता भारद्वाज, एक्ट्रेस बोलीं- मैं किसी धर्म को नहीं मानती, तो निकालोगे कैसे

0
ud_1769925680.jpg




एक्ट्रेस उर्फी जावेद फतवा जारी होने के दावे से सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इन्फ्लूएंसर ने दावा किया है कि एक्ट्रेस को इस्लाम से निकाल दिया गया है, जिसके बाद उनका नाम गीता भारद्वाज हो चुका है। अब एक्ट्रेस ने इन दावों पर बेबाक जवाब दिया है। उनका कहना है कि वो नास्तिक हैं, तो उन्हें किसी भी धर्म से कैसे निकाला जा सकता है। उर्फी जावेद ने हाल ही में आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में इस्लाम से निकाले जाने के दावे पर कहा, ‘कब निकाला गया है। मैं खुद ही निकल गई बहुत पहले। ये क्या सवाल है।’ गीता भारद्वाज नाम रखने के सवाल पर उर्फी ने कहा, ‘किसने बोला है ये। कोई रिपोर्ट नहीं है। खुद अपने आप लोग ये सब बना रहे हैं। मैं कोई धर्म नहीं मानती। मैं नास्तिक हूं। तो मुझे कहां से निकालोगे। जिसका कोई ठिकाना ही नहीं है, उसे कहां से निकालोगे।’ कैसे शुरू हुईं अफवाहें? हाल ही में पॉपुलर इन्फ्लूएंसर फैजान अंसारी ने एक वीडियो जारी कर उर्फी पर बार-बार इस्लाम का अपमान करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उर्फी बार-बार इस्लाम और कुरान का मजाक उड़ाती हैं। ऐसे में सभी मुस्लिमों ने मिलकर ये फैसला किया है कि अब उन्हें इस्लाम से निकाला जा रहा है। उनका नाम उर्फी जावेद नहीं गीता भारद्वाज है। फैजान ने वीडियो में ये भी दावा किया है कि उन्होंने एक मौलवी को लिखित पत्र भेजकर जल्द ही इस पर आदेश जारी करने की अपील की है। उर्फी जावेद के बयान पर हुआ था विवाद बता दें कि उर्फी जावेद लगातार ये बताती रही हैं कि वो किसी धर्म को नहीं मानती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि धर्म किसी भी इंसान पर थोपा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि इस्लाम में मर्द हमेशा महिलाओं को कंट्रोल में रखते हैं और उन्हें आजादी नहीं देते।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed