March 26, 2026

धुरंधर 2 में रणवीर का घोस्ट लुक वायरल:मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो; फैंस बोले- हमें लगा AI है

0
30_1774238015.gif




आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है। अब फिल्म के कलेक्शन के साथ-साथ अब रणवीर सिंह के ‘घोस्ट’ लुक की भी खूब चर्चा हो रही है। सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने सोशल मीडिया पर एक बिहाइंड-द-सीन (BTS) वीडियो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे रणवीर सिंह को फिल्म के डरावने ‘घोस्ट बॉर्न ऑफ शैडोज’ लुक में बदला गया। इस वीडियो को देख फैंस हैरान हैं, क्योंकि अब तक लोग इसे कंप्यूटर ग्राफिक्स (VFX) का कमाल मान रहे थे। घंटों चली मेकअप प्रोसेस मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें रणवीर सिंह बहुत ही शांति से बैठे नजर आ रहे हैं। आर्टिस्ट्स की एक पूरी टीम बड़ी बारीकी से उनके चेहरे पर पेंट कर रही है और एक-एक लेयर जोड़कर उन्हें डरावना रूप दे रही है। प्रीतिशील ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “जब आपका दिमाग थक जाता है, तो भ्रम अपनी झूठ को उन रंगों में रंग देता है जिन पर आप यकीन करना चाहते हैं। रणवीर सिंह को ‘घोस्ट बॉर्न ऑफ शैडोज’ में बदलते हुए।” फैंस बोले- हमें लगा AI का काम है वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने माना कि उन्हें लगा था कि फिल्म में रणवीर का यह चेहरा पूरी तरह से VFX या AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से बनाया गया है। एक यूजर ने कमेंट किया, “ओह! मुझे लगा था यह VFX था।” वहीं दूसरे ने लिखा, “मुझे लगा यह CGI है।” कंगना ने की आदित्य धर की तारीफ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने भी फिल्म और डायरेक्टर आदित्य धर की सराहना की है। कंगना रनौत ने आदित्य को ‘सुपरस्टार फिल्ममेकर’ बताते हुए कहा कि वे फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव लेकर आए हैं। कंगना ने उनकी तुलना स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे दिग्गजों से की। वहीं ‘बाहुबली’ फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली ने कहा कि आदित्य धर ने इस फिल्म के साथ कमाल कर दिया है। राकेश रोशन ने तो इसे ‘फिल्म मेकिंग के नए युग’ की शुरुआत बताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *