March 28, 2026

नवजोत सिद्धू की पत्नी ने कांग्रेस छोड़ी:लिखा- उस पार्टी को अलविदा कह दिया है, जहां काबिल नेताओं की बात नहीं सुनी जाती

0
ezgif-397d2f030526271c_1769877626.gif




पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उस कांग्रेस को अलविदा कह दिया है, जहां मेहनती और काबिल नेताओं की बात नहीं सुनी जाती और जहां फैसले निजी स्वार्थों के आधार पर लिए जाते हैं। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर निशाना साधा। 8 दिसंबर 2025 को राजा वड़िंग ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड किया था। दरअसल, नवजोत कौर कुछ दिनों से पंजाब कांग्रेस के बड़े नेताओं को लेकर डायरेक्ट बयानबाजी कर रही थीं, जिसका पार्टी के अंदर भी विरोध हो रहा था। कांग्रेस छोड़ने के बाद नवजोत कौर की अहम बातें… नवजोत कौर के वह 4 बयान, जिसने कांग्रेस में हड़कंप मचाया…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed