March 30, 2026

नासिक में रेप के आरोप में ज्योतिषी गिरफ्तार:पेन ड्राइव में 58 वीडियो क्लिप मिले; महिलाओं को पति की हत्या की धमकी देता था

0
db-temp-cover-marathi-2026-03-19t18064264417739237_1773929260.jpg




महाराष्ट्र के नासिक में 35 साल की महिला से बार-बार रेप करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार मशहूर ज्योतिषी अशोक खरात को लेकर नए खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, ज्योतिषी ने एक नहीं बल्कि कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया है। FIR के अनुसार, खरात खुद को कैप्टन कहता था क्योंकि वह रिटायर्ड मर्चेंट नेवी अफसर है। वह महिलाओं को उनकी समस्याएं हल करने का झांसा देकर अपने ऑफिस बुलाता था। वहां पहुंचने के बाद वह उन्हें नशीला पदार्थ देकर सम्मोहित करता था। वह महिलाओं को डराकर खासकर उनके पति की मौत की धमकी देकर या तंत्र-मंत्र के डर का हवाला देकर रेप करता था। जांच में यह भी सामने आया कि खरात ने अपने ऑफिस में हिडन CCTV कैमरे लगा रखे थे। पुलिस को एक पेन ड्राइव मिली है, जिसमें 58 अलग-अलग महिलाओं से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो होने की बात कही जा रही है। राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए IPS अधिकारी तेजस्विनी सातपुते के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *