March 26, 2026

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का नया गाना विवादों में:BJP नेता ने DGP को शिकायत दी; कहा- यह गीत युवाओं को हिंसा के लिए उकसाने वाला

0
video-238-ezgifcom-optimize_1770563971.gif




पंजाब में बैन के बावजूद गन कल्चर वाले गीत रिलीज होने से नहीं रुक रहे। ताजा मामला मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के नए गीत असलहा को लेकर सामने आया है। BJP पंजाब ट्रेड सेल के को-कन्वीनर अरविंद शर्मा ने इस गीत पर आपत्ति जताई है। अरविंद ने इसे हिंसा के लिए उकसाने वाला बताया और इसे लेकर DGP गौरव यादव को लेटर लिखा है। उन्होंने मांगी की है कि गीत पर रोक लगाई जाए और इसे यूट्यूब से हटाया जाए। मनकीरत औलख पिछले 15 दिन से अपने नए गीत के प्रमोशन को लेकर लगातार पंजाब का टूर कर रहे थे। 3 दिन पहले (6 फरवरी) ही उनका यह गाना रिलीज हुआ है। मनकीरत औलख और जेहर वाइब का यह गाना डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। रिलीज के साथ ही यह गाना अपने लिरिक्स और विजुअल्स के कारण विवादों में आ गया। गाने के बोल और वीडियो में हथियारों की नुमाइश की गई है। डीजीपी को भेजी शिकायत की 3 अहम बातें मनकीरत औलख के साथ जुड़े विवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *