March 27, 2026

बंगाल SIR- पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट में 13 लाख नाम कटे:बसीरहाट उत्तर के एक बूथ पर BLO सहित सभी 340 वोटरों के नाम गायब

0
nationalherald2025-11-07d5a4c4pmpti11042025000265a_1774466764.jpg




कोलकाता में चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि पश्चिम बंगाल में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के दौरान जांच के दायरे में आए 32 लाख नामों में से 13 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। आयोग ने सोमवार को इन वोटरों के नाम की पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की थी। ये “अंडर एडजुडिकेशन” थे यानी आयोग इनके दस्तावेजों की जांच कर रहा था। आयोग के मुताबिक, 60 लाख से ज्यादा नाम अंडर एडजुडिकेशन रखे गए थे। इनमें अभी 32 लाख मामलों का निपटारा हुआ है, जबकि करीब 28 लाख मामले अभी भी लंबित हैं जिनकी जांच जारी है। इधर, पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी होने के बाद बसीरहाट उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तनाव फैल गया है। यहां बोरो गोबरा गांव के बूथ नंबर 5 के सभी 340 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। सभी वोटर “अंडर एडजुडिकेशन” के तहत चिन्हित थे। हैरानी की बात यह है कि इसी बूथ के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मोहम्मद शफीउल आलम का नाम भी वोटर लिस्ट में नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आलम के पिता का नाम 2002 के SR (स्पेशल रिवीजन) में दर्ज था, इसके बावजूद उनका नाम हटाया जाना कई सवाल खड़े करता है। बंगाल में अब तक 76 लाख वोटोरों के नाम हटे बंगाल में इससे पहले SIR के दौरान लगभग 63 लाख नाम पहले ही हटाए जा चुके थे। इससे राज्य में कुल हटाए गए मतदाताओं की संख्या करीब 76 लाख तक पहुंच गई है। बंगाल में SIR प्रक्रिया के एन्यूमरेशन फेज के बाद 58 लाख नाम हटाए गए थे, जिससे राज्य के कुल मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गई थी। बाद में 28 फरवरी को प्रकाशित सूची में यह संख्या और घटकर करीब 7.04 करोड़ रह गई। आयोग के अनुसार, आगे की सप्लीमेंट्री लिस्ट हर शुक्रवार को जारी की जाएगी। इससे कुल वोटरों की संख्या और घटने की संभावना है। आयोग बोला- लिस्ट में वही नाम जिनके साइन वेरिफाई हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने पहले बताया था कि करीब 29 लाख मामलों को प्रोसेस किया गया है। अधिकारी ने कहा कि केवल वही नाम सूची में शामिल किए जा सके, जिनका ई-साइन प्रमाणीकरण पूरा हुआ था। तकनीकी कारणों और प्रक्रिया संबंधी बाधाओं के चलते सभी प्रोसेस किए गए नाम एक साथ जारी नहीं किए जा सके, इसलिए इन्हें चरणबद्ध तरीके से जारी किया जा रहा है। वहीं, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से रोजाना सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी करने की अनुमति मांगी है, जिस पर कोर्ट 27 मार्च के बाद सुनवाई करेगा। बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को काउंटिंग —————— ये खबर भी पढ़ें… बंगाल SIR- फाइनल लिस्ट में 7.04 करोड़ से ज्यादा वोटर:63 लाख लोगों के नाम हटे; अब तक 11 राज्यों-UT की अंतिम मतदाता सूची जारी पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश हो गई। इसमें वोटर 7.66 करोड़ से घटकर 7,04,59,284 रह गए हैं। यानी SIR से अब तक 63.66 लाख नाम हटे हैं, जो कुल मतदाताओं का 8.3% है। दिसंबर में जारी मसौदा सूची में 58 लाख से अधिक नाम हटे थे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *