March 26, 2026

भास्कर अपडेट:ठाणे के कोपर खैराने में एक इमारत का स्लैब गिरने से 11 छात्र घायल, एक गंभीर

0
collapse_1772754771.jpg




महाराष्ट्र में ठाणे के कोपर खैराने में एक इमारत का स्लैब गिरने से 11 छात्र घायल हो गए। नवी मुंबई नगर आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया- यह इमारत 1998 में बनी थी। ग्राउंड फ्लोर पर ट्यूशन चल रही थी, जहां 12 छात्र और एक शिक्षक मौजूद थे। पहली मंजिल का स्लैब गिर गया, जिससे बच्चे घायल हो गए। यह घटना गुरुवार शाम 5 से 5:30 बजे के बीच हुई। एक बच्चे की हालत गंभीर है। आज की बाकी बड़ी खबरें… हैदराबाद में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर 2 मजदूरों की मौत, 2 घायल
हैदराबाद में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरने के बाद दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना शहर के टोलिचौकी इलाके में गुरुवार को हुई। पुलिस के अनुसार, मजदूर इमारत पर निर्माण कार्य कर रहे थे, तभी चार मजदूर नीचे गिर गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में दो अन्य मजदूर घायल भी हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *