March 25, 2026

मथुरा में साधु की मौत पर बवाल, पथराव:कई पुलिसकर्मी घायल; दावा- गौ-तस्करों का पीछा कर रहे थे, ट्रक ने कुचला

0
comp-2011_1774071338.gif




मथुरा में फरसा वाले बाबा नाम से मशहूर गौ-रक्षक को ट्रक ने कुचल दिया। गौ-रक्षक बाबा अपनी बाइक से ट्रक सवार गौ-तस्करों का पीछा कर रहे थे। उन्होंने ट्रक को ओवरटेक कर सामने बाइक खड़ी कर दी। ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी और बाबा को कुचलते हुए फरार हो गया। बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैली। देखते ही देखते हजारों की भीड़ दिल्ली-मथुरा हाईवे पर जमा हो गई। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। पथराव भी किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए। लोगों ने पुलिस की 5 से 6 गाडियों में तोड़फोड़ की। शीशे तोड़ दिए। हालात बेकाबू होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आंसू गैस के गोले छोड़े। इस बीच, CM योगी ने मामले का संज्ञान लिया। अफसरों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। जहां बवाल हो रहा है, वहां से 25 किलोमीटर दूर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद हैं। गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर रही हैं। मामला कोसी और छाता थाना क्षेत्र का है। तस्वीरें देखिए- मथुरा में बवाल की पल-पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *