March 27, 2026

महाराष्ट्र में महिला बोली- वोट डालने दूसरे जिले भेजा गया:4 बसों में महिलाएं बीड से पिंपरी-चिंचवड़ गईं; खास पार्टी को मतदान करने कहा गया था

0
comp-150-4_1768717960.gif




महाराष्ट्र के बीड जिले की एक महिला ने दावा किया है कि उसे नगर निगम चुनाव में वोट डालने के लिए दूसरे जिले में ले जाया गया था। महिला के मुताबिक, वह अकेली नहीं है, जिसके साथ ऐसा हुआ। 15 जनवरी को चुनाव के दिन बीड जिले से करीब 4 बसों में भरकर महिलाएं पिंपरी-चिंचवड़ में वोट डालने गई थीं। महिला ने बताया कि वह बीड के गेवराई तालुका की रहने वाली है। उसे मतदान की जानकारी नहीं थी। उससे कहा गया था कि पुणे जिले के जेजुरी स्थित खंडोबा मंदिर में स्वयं सहायता समूह की एक बैठक होने वाली है। इसलिए महिलाएं बस में सवार होकर चली गईं। महिला ने 17 जनवरी को बीड के पुलिस अधीक्षक (SP) से मामले की शिकायत की और बताया कि इन सब के पीछे एक अन्य महिला थी। उसने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज करने की मांग की है। महिला बोली- वोट देने के बाद पुलिस ने पकड़ा शिकायतकर्ता महिला के मुताबिक, आरोपी महिला ने उसे एक खास पार्टी को वोट देने के लिए कहा था। उसने पिंपरी-चिंचवड़ में वोट भी डाला, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया था और शाम 6 बजे के बाद छोड़ा। बाद में उसे कोई पैसा भी नहीं मिला। महाराष्ट्र में 15 जनवरी को 29 नगर निगमों में 2,869 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। अगले दिन नतीजे घोषित हुए। इसमें BJP ने सबसे ज्यादा 1425 सीटें जीतीं। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 399 और अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) को 167 सीटों पर जीत मिली। ग्राफिक्स में देखें बाकी नगर निगमों का रिजल्ट भाजपा-शिवसेना (शिंदे) के गठबंधन ने उद्धव ठाकरे से BMC छीनकर, उनका तीन दशक पुराना दबदबा खत्म कर दिया है। बीएमसी में भाजपा 89 जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। राज्य चुनाव आयोग की तरफ से घोषित फाइनल रिजल्ट के मुताबिक अकेले BJP ने 29 नगर निगमों में 2,869 सीटों में से 1,425 सीटें जीती हैं। शिवसेना ने 399, कांग्रेस ने 324, NCP ने 167, शिवसेना (UBT) ने 155, NCP (SP) ने 36, MNS ने 13, BSP ने 6, SEC में रजिस्टर्ड पार्टियों ने 129, गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों ने 196 और 19 सीटें निर्दलीयों ने जीतीं। महाराष्ट्र चुनाव में मिली हार के बाद UBT के संजय राऊत ने एकनाथ शिंदे को शिवसेना का जयचंद बताया। उन्होंने X पर लिखा- अगर एकनाथ शिंदे शिवसेना के जयचंद नहीं बनते, तो BJP को मुंबई में कभी मेयर नहीं मिलता। मराठी लोग शिंदे को जयचंद के रूप में याद रखेंगे। ————————– ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र में शिवसेना-NCP का वोट अब BJP का: ठाकरे मुंबई तक सिमटे, शिंदे के पास ठाणे, सिर्फ BJP ‘ऑल स्टेट’ पार्टी मुंबई, नवी मुंबई, पुणे, नागपुर, पिंपरी चिंचवाड और नासिक, महाराष्ट्र के ज्यादातर बड़े नगर निगम अब BJP के हैं। मराठी मानुस की राजनीति करने वाले उद्धव और राज ठाकरे मुंबई तक सिमट गए। BJP के सहयोगी एकनाथ शिंदे सिर्फ ठाणे जीत पाए। BJP का साथ छोड़ चाचा शरद पवार के साथ चुनाव लड़े अजित पवार सबसे बड़े लूजर बन गए। कांग्रेस लातूर और चंद्रपुर के अलावा हर जगह हार गई। पढ़ें चुनाव का एनालिसिस…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *