April 9, 2026

मुंबई से उड़ी एअर इंडिया फ्लाइट 20 मिनट में लौटी:इंजन बंद होने पर पायलट ने ‘पैन पैन’ कॉल दी, टेकऑफ के दौरान चिंगारी भी देखी गई

0
air-india_1775753110.jpg




मुंबई से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2812 गुरुवार को उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद वापस मुंबई एयरपोर्ट लौटी। अधिकारियों ने बताया कि हवा में एक इंजन बंद होने पर पायलट ने रेडियो पर ‘PAN PAN’ कॉल दी, जिसके बाद फ्लाइट को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित लैंड कराया गया। दरअसल विमानन इमरजेंसी प्रोटोकॉल में यह कॉल ‘MAYDAY’ से एक स्तर नीचे मानी जाती है। इसका मतलब होता है कि स्थिति गंभीर है और तुरंत सहायता की जरूरत है, लेकिन तत्काल जानलेवा खतरे की स्थिति नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेकऑफ के दौरान तेज आवाज सुनाई दी और चिंगारी भी दिखीं। फ्लाइट को सुबह 2:05 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन यह करीब 2:30 बजे रवाना हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक उड़ान के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी गड़बड़ी महसूस हुई। यात्रियों ने भी टेकऑफ के दौरान कुछ असामान्य महसूस होने की बात कही। अधिकारियों ने बताया कि लैंडिंग के बाद संबंधित विमानों को आगे की उड़ान के लिए रोका गया और उसकी विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed