March 26, 2026

मोदी बोले-यह बजट मजबूरी नहीं, ‘हम तैयार हैं’ वाला पल:कहा- 38 देशों से FTA पर बातचीत जारी, राजनीतिक स्थिरता से निवेशकों का भरोसा बढ़ा

0
hbmksqwauaauk2l_1771159077.png




पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि इस साल का बजट देश के विकसित भारत बनने के लक्ष्य को दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह बजट किसी मजबूरी में लिया गया फैसला या ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ जैसा पल नहीं, बल्कि ‘हम तैयार हैं’ वाला पल है, जो तैयारी और आत्मविश्वास से पैदा हुआ है। यह बजट सिर्फ 2026 का नहीं, बल्कि 21वीं सदी के दूसरे चरण की शुरुआत का बजट है। जैसे 1920 के दशक के फैसलों ने 1947 की आजादी की नींव रखी, वैसे ही आज के फैसले 2047 के विकसित भारत की नींव रखेंगे। उन्होंने कहा कि आर्थिक ताकत और स्थिर नीतियों से भारत बेहतर शर्तों पर समझौते कर पा रहा है। भारत 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर काम कर रहा है। FTA का मकसद टेक्सटाइल, लेदर और अन्य सेक्टर्स के MSMEs को नए बाजार और निर्यात के अवसर देना है। न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में मोदी ने UPA के समय के आर्थिक मिसमैनेजमेंट की आलोचना की। उन्होंने कहा कि UPA राज में बातचीत शुरू होती थी और फिर टूट जाती थी। लंबी बातचीत के बावजूद कोई खास नतीजा नहीं निकला। इंटरव्यू की खास बातें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *