March 28, 2026

राजस्थान में BJP को 87, कांग्रेस को 25 करोड़ डोनेशन:बिजनेस घरानों ने दिए 69 करोड़ का चंदा, जानिए- किसने कितनी रकम दी

0
2-photo_1774670749.jpg




राजस्थान में साल 2024-25 में राजनीतिक पार्टियों को कुल 112.97 करोड़ का चंदा मिला है। सबसे ज्यादा 87.51 करोड़ बीजेपी को और कांग्रेस को 25 करोड़ मिले हैं। चुनाव आयोग में राजनीतिक पार्टियों की तरफ से दिए गए चंदे के ब्यौरे पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी को ही सबसे ज्यादा डोनेशन मिला है। बाकी पार्टियों को नाममात्र की रकम मिली है। आम आदमी पार्टी को 39 लाख और सीपीआई (एम) को 7 लाख रुपए मिले हैं। राजस्थान में 77.46% चंदा BJP को, कांग्रेस को 22.12%
प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों को दिए गए चंदे में सबसे ज्यादा 77.46% रकम BJP के पास आया है। कांग्रेस को कुल 22.12% चंदा मिला है। बाकी पार्टियों की इसमें 1 फीसदी की हिस्सेदारी भी नहीं है। बिजनेस घरानों ने दिए सबसे ज्यादा डोनेशन
पार्टियों को चंदा देने में राजस्थान देश में 7वें नंबर पर है। राजस्थान में कॉर्पोरेट और बिजनेस घरानों ने पार्टियों को 69.271 करोड़ दिए हैं। व्यक्तिगत दानदाताओं की बात करें तो रकम करीब 43.70 करोड़ है। हिंदुस्तान जिंक ने बीजेपी को 15 करोड़, कांग्रेस को 10 करोड़ दिए
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने साल 2024-25 में बीजेपी को 15 करोड़ और कांग्रेस को 10 करोड़ का चंदा दिया। हिंदुस्तान जिंक कांग्रेस को सर्वाधिक चंदा देने वालों में शामिल है। हिंदुस्तान जिंक की पेरेंट ग्रुप की कंपनी वेदांता ने बीजेपी को 67 करोड़ रुपए दिए हैं। जोधपुर के सत्यनाराण धूत ने बीजेपी को 15 करोड़ दिए
व्यक्तिगत कैटेगरी में राजस्थान से सबसे ज्यादा चंदा जोधपुर के सत्यनारायण धूत ने दिया है। सत्यनारायण धूत ने बीजेपी को 15 करोड़ चंदा दिया है। इसके बाद जोधपुर के संजय धूत ने बीजेपी को 7 करोड़ का चंदा दिया है। जोधपुर के ही अनिश धूत ने बीजेपी को 2 करोड़ और दिनेश धूत ने 1 करोड़ दिए हैं। वंडर सीमेंट ने 11 करोड़ दिए
राजस्थान की कंपनियों में सबसे ज्यादा बीजेपी को हिंदुस्तान जिंक और श्रीसीमेंट ने 15-15 करोड़ दिए हैं। वंडर सीमेंट ने 11 करोड़, आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड, उदयपुर ने 5 करोड़ और जोधपुर की श्रीराम इंडस्ट्रीज ने 3 करोड़ रुपए का चंदा दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *