March 26, 2026

वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक शर्मा की फिफ्टी:बासित अली बोले- काश ऐसे 2-3 खिलाड़ी पाकिस्तान में होते; आमिर ने उन्हें 'स्लॉगर' कहा था

0
image-resize-color-correction-and-ai-2026-03-11t09_1773200100.png




पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा पर की गई टिप्पणी को लेकर मोहम्मद आमिर की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आमिर को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। आमिर ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान खराब फॉर्म के बाद अभिषेक को स्लॉगर कहा था। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अभिषेक ने शानदार वापसी की। न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में उन्होंने तेज अर्धशतक लगाकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत अभिषेक के लिए अच्छी नहीं रही थी। बाएं हाथ के इस ओपनर ने शुरुआती तीन मैचों में लगातार तीन बार शून्य पर आउट होकर निराश किया था। इसी दौरान आमिर ने उनकी आलोचना करते हुए उन्हें स्लॉगर कहा था। बासित अली बोले-फॉर्म अस्थायी है, लेकिन क्लास स्थायी होती है
पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने एक टीवी शो के दौरान कहा, कि अगर किसी खिलाड़ी ने तीन बार शून्य भी बनाया हो तो इससे उसकी क्लास खत्म नहीं हो जाती। फॉर्म अस्थायी होती है, लेकिन क्लास हमेशा रहती है। उन्होंने कहा कि अभिषेक जैसे खिलाड़ी को इस तरह के नाम देना ठीक नहीं है और काश पाकिस्तान की टीम में भी ऐसे दो तीन खिलाड़ी होते। अभिषेक बोले- तीन डक्स के बाद खुद पर शक होने लगा था
खिताबी जीत के बाद अभिषेक शर्मा भावुक नजर आए थे। उन्होंने कहा था,’ईमानदारी से कहूं तो एक समय मुझे खुद पर शक होने लगा था क्योंकि यह मेरे लिए आसान टूर्नामेंट नहीं था। मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था, यह मेरा पहला वर्ल्ड कप था। टीम मैनेजमेंट के सपोर्ट ने बदला खेल
अभिषेक ने बताया कि मुश्किल समय में टीम के माहौल ने उन्हें टूटने नहीं दिया। फाइनल के बाद अभिषेक शर्मा ने भी टूर्नामेंट के मुश्किल दौर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि खराब प्रदर्शन के दौरान टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा। अभिषेक ने बताया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने लगातार उनका हौसला बढ़ाया। टीम का भरोसा ही उन्हें कठिन दौर से निकलने में मदद कर गया। टीम के सभी साथी मुझसे यही कहते थे कि तुम एक बड़ा मैच जिताओगे। मैंने बस अपनी प्रोसेस पर ध्यान दिया। भारत तीन टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बना
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले टीम इंडिया ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहला और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। —————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… जसप्रीत बुमराह टी-20 कम, वनडे ज्यादा खेलेंगे:2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी पर रहेगा फोकस, वर्कलोड मैनेज करेगा बोर्ड भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब टी-20 सीरीज कम खेलेंगे। वे 2027 वर्ल्ड कप तक ज्यादा वनडे मैच खेलेंगे। टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए यह रणनीति बना रहे हैं। ताकि 2027 वर्ल्ड कप के लिए उनकी तैयारी बेहतर हो सके। पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *