March 26, 2026

विमेंस वनडे रैंकिंग में मंधाना नंबर-1 पर कायम:हरमनप्रीत नंबर-7 पर पहुंचीं, सोफी डिवाइन को 2 स्थान का नुकसान

0
image-resize-color-correction-and-ai-2026-03-17t16_1773746990.jpg




महिला वनडे रैंकिंग में भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना ने नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गई हैं। मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में हरमनप्रीत को जहां एक स्थान का फायदा हुआ, वहीं न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन दो पायदान नीचे खिसककर 9वें स्थान पर पहुंच गई हैं। जेमिमा रोड्रिग्स 12वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड की मेडि ग्रीन 17वें नंबर पर आईं
न्यूजीलैंड की बल्लेबाज मेडि ग्रीन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 94 रन की शानदार पारी खेलकर बड़ा फायदा उठाया। उनकी टीम ने यह मैच 200 रन से जीता और सीरीज 3-0 से अपने नाम की। ग्रीन 5 स्थान की छलांग लगाकर 17वें नंबर पर पहुंच गई हैं, उनके 610 रेटिंग पॉइंट्स करियर के सर्वश्रेष्ठ हैं। अमेलिया केर को दोहरे प्रदर्शन का फायदा
अमेलिया केर ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अंतिम वनडे में 80 रन बनाए और 5 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। वे बल्लेबाजी रैंकिंग में 21वें से संयुक्त 19वें स्थान पर पहुंच गई हैं। अन्य खिलाड़ियों में इसाबेल गेज 61वें स्थान पर पहुंचीं, जबकि रोजमेरी मेयर और ब्री इलिंग ने गेंदबाजी रैंकिंग में क्रमश: 58वां और 79वां स्थान हासिल किया। टी-20 रैंकिंग में डिवाइन की बड़ी छलांग
T20I रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। अमेलिया केर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 78 रन की पारी खेलकर 694 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए, जो उनका करियर बेस्ट है। जॉर्जिया प्लिमर 50वें से 41वें स्थान पर पहुंचीं। गेंदबाजी में जेस केर 11 स्थान ऊपर चढ़कर 23वें नंबर पर पहुंच गई हैं, जबकि सोफी डिवाइन 104वें से 79वें स्थान पर आ गई हैं। ——————————————- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को हराया; 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 68 रन से हराकर सीरीज में वापसी कर ली है। इस जीत के साथ ही 5 मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर आ गई है। पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने कीवियों को 91 रन पर ऑलआउट कर जीत हासिल की थी। सीरीज का तीसरा मैच 20 मार्च को ऑकलैंड में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *