April 5, 2026

हिमाचल में टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 3 पर्यटकों की मौत:16 को रेस्क्यू किया, बंजार अस्पताल में चल रहा उपचार, 4 की हालत नाजुक

0
whatsappvideo2026-04-04at103340pm-ezgifcom-resize_1775322444.gif




हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें तीन पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि 17 लोगों को रेस्क्यू किया गया। तीन घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों का बंजार अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना के मुताबिक, टेंपो ट्रैवलर में चंडीगढ़, राजस्थान और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के 20 पर्यटक सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को रस्सी के सहारे खाई से सड़क तक लाया गया। इसके बाद एंबुलेंस और लोगों की गाड़ियों में अस्पताल पहुंचाया। 17 पर्यटकों को रेस्क्यू किया एसपी कुल्लू मदन वर्मा के अनुसार, अब तक 17 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अस्पताल में भर्ती घायलों की फोटो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *