March 31, 2026

2027 चुनाव से पहले पंजाब क्यों आ रहे PM मोदी:32% दलित वोटर्स पर नजर, 23 सीटें टारगेट; कांग्रेस के लिए सियासी खतरे की घंटी

0
image-resize-color-correction-and-ai-571769509133-_1769918398.jpg




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (1 फरवरी को) पंजाब के जालंधर दौरे पर रहेंगे। पीएम का यह दौरा राजनीतिक और धार्मिक दोनों ही तरह से अहम माना जा रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री रविदासिया समाज के संत निरंजन दास को पद्मश्री सम्मान दे चुके हैं। वहीं,अब जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होना, आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखना और दोआबा क्षेत्र की कनेक्टिविटी के लिए लुधियाना में नए टर्मिनल की शुरुआत जैसे फैसलों को भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। रविदासिया समाज के सबसे बड़े डेरा सचखंड बल्लां की संगत दोआबा क्षेत्र में बड़ी संख्या में है। दोआबा की 23 विधानसभा सीटों पर दलित वोटरों का प्रभाव माना जाता है। इन सीटों पर अब तक कांग्रेस का दबदबा रहा है। कांग्रेस के दलित समाज से जुड़े वरिष्ठ नेता और केंद्र में मंत्री रहे बूटा सिंह पर प्रदेश कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग लेकर की गई टिप्पणी के बाद दलित वोटरों में नाराजगी देखी गई है। अब भाजपा की नजर इसी नाराज दलित वोट बैंक पर टिकी हुई है। प्रधानमंत्री के इस दौरे के जरिए पंजाब भाजपा खुद को तीसरे फ्रंट के तौर पर मजबूत करने की कोशिश में है। पार्टी हिंदू-दलित-जट्ट सिख वोटरों के समीकरण पर काम कर रही है। पंजाब में पार्टी की स्थिति को देखते हुए फिलहाल भाजपा का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में इतनी सीटें जीतना है कि बिना उसके विधायकों के सरकार बनाना संभव न हो। हालांकि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ इन सभी घटनाओं को संयोग बता रहे हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए और यह पूरी तरह धार्मिक यात्रा है।
PM मोदी का पंजाब दौरा दोआबा के लिए अहम क्यों दोआबा के सबसे बड़े शहर और पंजाब की राजनीति के केंद्र में मोदी का दौरा पंजाब की राजनीति में मास्टरस्ट्रोक है। पीएम के दौरे से पहले अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल जालंधर के बूटा मंडी में शोभायात्रा में शामिल हो चुके हैं। पंजाब के सभी बड़े नेता डेरा बल्लां जाकर संत निरंजन दास को रविदास जयंती और पद्मश्री मिलने की बधाई दे चुके हैं। आप सरकार भी इससे पहले जालंधर के नौलखा गांव में रातों-रात जमीन खरीद रविदास जी की वाणी के अध्ययन के लिए केंद्र खोलने की घोषणा कर चुकी है। राजनीतिक महिरों का मानना है कि ये सब पंजाब के 32 फीसदी के करीब दलित वोटरों को अपने हिस्से में लाने की एक्सरसाइज है। दलित वोटर्स के प्रभाव वाली 23 सीटें जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला और नवांशहर में आती हैं। पीएम की घोषणाओं का केंद्र भी यही सीटें हैं। पीएम के दौरे से बीजेपी को क्या फायदे मिलेगा.. **************** ये खबर भी पढ़ें.. PM मोदी आज पंजाब में: डेरा बल्लां में पंगत में लंगर खाएंगे, आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलेंगे, हलवारा एयरपोर्ट का भी उद्घाटन PM नरेंद्र मोदी आज पंजाब के जालंधर आएंगे। गुरु रविदास की जयंती पर PM रविदासिया समाज के सबसे बड़े डेरा सचखंड बल्ला में माथा टेकेंगे। PM जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट पर दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट पर उतरेंगे। यहां पंजाब की BJP लीडरशिप उनका स्वागत करेगी। इसके बाद पीएम हेलिकॉप्टर के जरिए पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे। PM यहां लगभग 40 मिनट तक रुकेंगे। लंगर छकेंगे और संगत से मुलाकात करेंगे। ((पढ़ें पूरी खबर))



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed