March 26, 2026

6 players from Bihar to be bid on in IPL auction today | IPL ऑक्शन-बिहार के 3 खिलाड़ी 30-30 लाख में बिके: पप्पू यादव के बेटे KKR से खेलेंगे; साकिब को सनराइज हैदराबाद, मो. इजहार को MI ने खरीदा – Patna News

0
ipl-21765732911_1765862040.jpg


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का ऑक्शन आज अबू धाबी में जारी है। गोपालगंज के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को सनराइजर्स हैदराबाद ने, सुपौल के मो. इजहार को मुंबई इंडियंस ने खरीद लिया है। दोनों की कीमत 30-30 लाख रुपए लगाई गई है।

.

पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन को KKR ने खरीदा है। KKR ने सार्थक पर 30 लाख रुपए की बोली लगाई है। सार्थक पहली बार IPL ऑक्शन में शामिल हुए हैं। वे दिल्ली के लिए रणजी खेलते हैं।

इधर, आकाश दीप को लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने रिलीज कर दिया है। पिछले साल लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने आकाश को 8 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, इस बार चौथे सेट तक आकाश दीप अनसोल्ड रहे। यानी उनपर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई।

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन, दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश कुमार को और राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को रिटेन कर लिया है। इस लीग के लिए नीलामी में शामिल 350 खिलाड़ियों में से बिहार के 6 खिलाड़ी हैं।

पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन के साथ-साथ साबिर खान के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज बिपिन सौरभ का नाम शामिल है।

आइए अब एक-एक कर इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं…

2024 में साकिब को KKR ने 20 लाख रुपए में खरीदा था

IPL 2026 ऑक्शन की लिस्ट में 21 साल के बिहार के गोपालगंज के साकिब हुसैन का भी नाम शामिल है। साकिब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वह 2024 और 2025 सीजन के लिए हुई नीलामी का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनके पिता अली अहमद हुसैन सऊदी अरब में मजदूरी करते हैं।

2024 में साकिब हुसैन को IPL टीम KKR ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। वह चेन्नई सुपर किंग में नेट बॉलर के रूप में भी चयनित हुए थे। वह अब तक 6 फर्स्ट क्लास और 12 T20 मैच खेल चुके हैं। फर्स्ट क्लास में उनके नाम 16 विकेट दर्ज हैं।

बिपिन सौरभ 2024-2025 सीजन के IPL ऑक्शन का रह चुके हिस्सा

औरंगाबाद के सत्येंद्र नगर में जन्में बिपिन सौरभ भी ऑक्शन की लिस्ट में शामिल हैं। बिपिन सौरभ विकेटकीपर और बैट्समैन हैं। वह 2024 और 2025 सीजन के लिए हुई नीलामी का भी हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, उनपर किसी टीम ने बोली नहीं लगाई।

उन्होंने बिहार के लिए 26 फर्स्ट क्लास, 22 लिस्ट-ए और 30 टी20 मैच खेला है। वे अंडर-19 स्टेट मैच में ऑल ओवर बिहार में 19 डिस्ट्रिक्ट के हाईएस्ट स्कोरर रहे हैं।

IPL 2022 के ऑक्शन में भी आ चुका साबिर का नाम

मोतिहारी के साबिर खान का नाम IPL 2022 के ऑक्शन में भी आ चुका है। इसके बाद उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कैंप में बुलाया गया था। वे पिछले IPL सीजन में राजस्थान रॉयल्स के साथ बतौर नेट गेंदबाज जुड़े थे। साबिर अंडर-19 एशिया कप में भी भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं।

तेज गेंदबाज हैं इजहार

वहीं, मोहम्मद इजहार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद हैं। वे IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के नेट गेंदबाज रह चुके हैं। 21 साल के मोहम्मद इजहार ने हाल ही में SMAT में छत्तीसगढ़ के खिलाफ डेब्यू करते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ 4 विकेट चटका दिए थे। वो सुपौल के छातापुर के ठुठी गांव के रहने वाले हैं

ऑक्शन में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन

IPL ऑक्शन में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन पर भी बोली लगेगी। सार्थक रंजन का नाम ऑक्शन लिस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा गया है। पहली बार उनपर IPL में बोली लग रही है। सार्थक दिल्ली के लिए रणजी खेलते हैं। वे एक ओपनिंग बैट्समैन हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग में सार्थक रंजन ने 9 मैच में करीब 448 रन बना दिए थे।

दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की तरफ से खेलने वाले सार्थक रंजन ने 58 गेंदों पर शतक लगाया था। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के मारे थे। उन्होंने 8 मुकाबलों में 49.86 की औसत के साथ 349 रन बनाए थे, जिसमें 14 छक्के और 37 चौके शामिल थे।

ऑक्शन में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने उन्हें 12 लाख रुपए से ज्यादा की रकम में खरीदा था। इस लीग में अपनी बल्लेबाजी से सार्थक ने सभी को प्रभावित किया है। तब से ही उनकी IPL में खेलने की चर्चा तेज थी।

सार्थक रंजन पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के बेटे हैं। वो दिल्ली की तरफ से खेलते हैं।

सार्थक रंजन पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के बेटे हैं। वो दिल्ली की तरफ से खेलते हैं।

2018 में टीम में शामिल करने पर हुआ था विवाद

सार्थक रंजन को साल 2018 में दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया था। तब काफी विवाद हुआ था। उन्हें बिना मैच खेले टीम में शामिल कर लिया गया था, जबकि अंडर-23 के टॉप स्कोरर हितेन दलाल को रिजर्व में बैठा दिया गया था। तब सार्थक की उम्र 21 थी। उन्हें उन खिलाड़ियों के ऊपर चुना गया, जिन्होंने अंडर-23 टीम के लिए रन बनाए थे।

पिछले साल 8 करोड़ में खरीदे गए थे आकाश दीप

रोहतास के बड्डी गांव के आकाश दीप को लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने पिछले साल 8 करोड़ में खरीदा था। हालांकि, टीम ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है। आकाश दीप IPL 2024 तक 50 लाख की बेस प्राइस पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेल रहे थे।

वे बंगाल से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने 2024 सीरीज के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इंग्लैंड के खिलाफ 2025 में एजबेस्टन टेस्ट मैच में उन्होंने 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके साथ ही उन्होंने 94 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली थी। एक ही मैच में 10 विकेट और अर्धशतक बनाने वाले आकाश दीप दुनिया के 12वें और इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय नाइट वॉचमैन बने थे।

अब 20 पॉइंट्स में IPL ऑक्शन के बारे में सबकुछ…

1. ऑक्शन का आयोजक कौन है?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) देश की 2 फ्रेंचाइजी लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का आयोजन करवाता है। BCCI ही आज IPL मेगा ऑक्शन भी कंडक्ट कराएगा। इस बार भी मल्लिका सागर ही ऑक्शनर रहेंगी।

पिछली बार की तरह मल्लिका सागर ऑक्शन कंडक्ट कराएंगी।

पिछली बार की तरह मल्लिका सागर ऑक्शन कंडक्ट कराएंगी।

2. नीलामी कहां और कब होगी?

IPL मिनी ऑक्शन UAE के अबू धाबी शहर में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। नीलामी एक ही दिन चलेगी।

3. मिनी ऑक्शन क्यों हो रहा?

IPL में हर 3 साल में एक बार मेगा ऑक्शन होता है। जिसमें टीमें 6 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं, ऐसे में ज्यादा प्लेयर्स खरीदे जाते हैं। मेगा ऑक्शन के बीच 2 साल मिनी ऑक्शन होता है, इसमें टीमें ज्यादा प्लेयर्स को रिटेन कर सकती हैं। इसमें कम खिलाड़ी खरीदे जाते हैं, इसलिए इसे मिनी यानी छोटा ऑक्शन कहते हैं। 2025 IPL के लिए मेगा ऑक्शन हुआ था, इसलिए 2026 और 2027 IPL के लिए मिनी ऑक्शन होंगे।

4. कितने प्लेयर्स ऑक्शन में उतरेंगे?

ऑक्शन के लिए दुनियाभर के 1390 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, टीमों ने इनमें से कुछ ही प्लेयर्स चुने और उन्हें खरीदने में इंटरेस्ट दिखाया। इसलिए ऑक्शन से पहले BCCI ने टॉप 350 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट कर लिया। इनका नाम ही आज की नीलामी में आएगा।

5. किस टीम में सबसे ज्यादा जगह खाली?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में सबसे ज्यादा 13 प्लेयर्स की जगह खाली है। टीम ने 12 ही प्लेयर्स रिटेन किए, टीम ऑक्शन में 6 विदेशी प्लेयर्स को भी खरीदेगी। पंजाब किंग्स (PBKS) में सबसे कम 4 ही प्लेयर्स की जगह है, पिछली रनर-अप टीम ने 21 प्लेयर्स को रिटेन किया। एक टीम में 22 से 25 प्लेयर्स शामिल हो सकते हैं। पंजाब के बाद मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) में 5-5 प्लेयर्स की जगह खाली है।

6. किस टीम का पर्स सबसे बड़ा है?

सबसे कम प्लेयर्स को रिटेन करने वाली KKR का पर्स ही सबसे बड़ा है, टीम 64.30 करोड़ रुपए लेकर नीलामी में आएगी। उनके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पर्स में 43.40 करोड़ रुपए है। MI के पर्स में सबसे कम 2.75 करोड़ रुपए है। RCB, RR, PBKS और GT के पर्स में 11 से 17 करोड़ रुपए है। वहीं DC, LSG और SRH के पर्स में 21 से 26 करोड़ रुपए है।

7. कितने प्लेयर्स रिटेन हुए?

10 टीमों ने 173 प्लेयर्स को रिटेन किया, इनमें से 45 विदेशी हैं। 10 टीमों में 250 प्लेयर्स शामिल हो सकते हैं, इनमें से 80 विदेशी रहना चाहिए। यानी नीलामी में खाली जगह तो 77 हैं, लेकिन इनमें से 25 स्लॉट विदेशी प्लेयर्स के लिए हैं। यानी 52 भारतीय प्लेयर ही बिक पाएंगे।

8. ऑक्शन से पहले कितने प्लेयर्स ट्रेड हुए?

IPL का सीजन खत्म होने के बाद प्लेयर्स की ट्रेडिंग विंडो शुरू हो जाती है, जो ऑक्शन के एक महीने पहले तक चालू रहती है। इस बार की ट्रेडिंग विंडो में टीमों ने 8 प्लेयर्स की अदला-बदली की। इनमें 3 सबसे बड़े नाम संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी के रहे। सैमसन राजस्थान से चेन्नई, जडेजा चेन्नई से राजस्थान और शमी हैदराबाद से लखनऊ का हिस्सा बन गए।

9. क्या रिटेंशन के लिए कोई लिमिट थी?

मिनी ऑक्शन में प्लेयर्स रिटेंशन की कोई लिमिट नहीं रहती है। टीमें चाहे तो अपने पूरे स्क्वॉड को रिटेन कर सकती हैं। हालांकि, इसके बावजूद टीमों ने कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। ताकि वे अगले सीजन से पहले और भी ज्यादा मजबूत टीम बना सके।

10. प्लेयर्स की बेस प्राइस कितनी है?

ऑक्शन में प्लेयर्स की बेस प्राइस 30 लाख रुपए से शुरू हो कर 2 करोड़ रुपए तक रहती है। बेस प्राइस यानी जिस कीमत से खिलाड़ी की बोली शुरू होती है। इस बार 40 प्लेयर्स की बेस प्राइस सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपए है। 30 प्लेयर्स की बेस प्राइस 1 से 1.50 करोड़ रुपए के बीच है। वहीं, 228 खिलाड़ियों की शुरुआती कीमत 30 से 75 लाख रुपए के बीच है।

11. किन प्लेयर्स पर सबसे पहले बोली लगेगी?

ऑक्शन की शुरुआत इंटरनेशनल प्लेयर्स के सेट से होती है। हर सेट में अलग-अलग कैटेगरी के खिलाड़ी होते हैं। बल्लेबाज, ऑलराउंडर, विकेटकीपर, तेज गेंदबाज और स्पिनर्स के सीक्वेंस में खिलाड़ियों का नाम लिया जाता है। इंटरनेशनल प्लेयर्स के बाद उसी सीक्वेंस में अनकैप्ड यानी घरेलू खिलाड़ियों का नंबर आता है। यही प्रोसेस आखिरी खिलाड़ी का नाम आने तक चलती है।

12. क्या सभी प्लेयर्स का नाम आएगा?

नहीं। शुरुआती 5 सेट के 34 खिलाड़ियों का नाम धीरे-धीरे लिया जाएगा, उन्हें खरीदने के लिए टीमों के पास ज्यादा समय रहेगा। अनकैप्ड खिलाड़ियों का नाम आते ही नीलामी की स्पीड बढ़ा दी जाएगी।

50 से ज्यादा खिलाड़ी बिकने के बाद टीमों से कुछ खिलाड़ियों के नाम मांगे जाएंगे, ऑक्शन में फिर इन्हीं प्लेयर्स पर बोली लगेगी। इसे एक्सलरेटेड राउंड कहा जाता है। जैसे ही 77 खिलाड़ी बिकेंगे, नीलामी खत्म हो जाएगी। इसके बाद बचे हुए खिलाड़ी बगैर नाम लिए ही अनसोल्ड रह जाएंगे।

13. कौन से खिलाड़ी सरप्राइज कर सकते हैं?

IPL मिनी ऑक्शन में इस बार ज्यादा बड़े नाम नहीं उतर रहे हैं। आंद्रे रसेल, ग्लेन मैक्सवेल, फाफ डु प्लेसिस और मोईन अली जैसे दिग्गजों ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के युवा कैमरन ग्रीन, श्रीलंका के मथीश पथिराना, भारत के रवि बिश्नोई, इंग्लैंड के जैमी स्मिथ और आउट ऑफ फॉर्म लियम लिविंगस्टन पर ही बड़ी बोली लग सकती है।

भारत में घरेलू क्रिकेट खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों की बोली भी सरप्राइज कर सकती है। इनमें जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा हैं। उनके अलावा स्पिनर प्रशांत वीर, शिवम शुक्ला, तेज गेंदबाज अशोक शर्मा, क्रैंस फुलेट्रा और विकेटकीपर कार्तिक शर्मा पर भी टीमें बड़ी रकम खर्च कर सकती हैं।

14. मिनी ऑक्शन का सबसे महंगा प्लेयर कौन?

IPL के मिनी ऑक्शन में अक्सर कई खिलाड़ियों पर बोली पिछले रिकॉर्ड्स को तोड़ जाती है। मिनी ऑक्शन में अब तक 6 खिलाड़ी 16 करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत में बिके हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस पर बोली तो 20 करोड़ रुपए को भी पार कर चुकी है।

15. IPL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर कौन?

IPL इतिहास में ओवरऑल सबसे महंगे प्लेयर का रिकॉर्ड भारत के ऋषभ पंत के नाम हैं। जिन्हें पिछले ही सीजन लखनऊ सुपरजायंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। उनके बाद पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर सबसे महंगे रहे, जिन्हें भी पिछले ही सीजन 26.75 करोड़ रुपए की कीमत मिली।

16. कहां देख सकते हैं ऑक्शन?

IPL के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स रिलायंस के पास हैं। टीवी के दर्शक स्टार स्पोर्ट्स और OTT के दर्शक जियोहॉटस्टार पर ऑक्शन का लाइव कवरेज देख सकते हैं। इसके साथ ही आप दैनिक भास्कर ऐप पर भी नीलामी से जुड़ी डिटेल्स जान सकते हैं।

17. IPL कब से शुरू होगा?

IPL का 19वां सीजन मार्च के तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकता है। टूर्नामेंट की तारीखें फिलहाल फाइनल नहीं हुई, लेकिन यह मार्च से मई के बीच ही खेला जाएगा।

18. सबसे ज्यादा IPL ट्रॉफी किसने जीती?

IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी, तब राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल हराकर पहले सीजन का खिताब जीता था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता। इस बीच CSK और MI ने 5-5 टाइटल जीत लिए। KKR 3 खिताब जीतकर तीसरी सबसे सफल टीम है।

19. IPL के टॉप स्कोरर कौन हैं?

RCB से सभी सीजन खेलने वाले विराट कोहली टूर्नामेंट इतिहास के टॉप रन स्कोरर हैं। उनके नाम 8 शतक के साथ 8661 रन हैं। वे 19वें सीजन में अपने 9 हजार रन पूरे कर सकते हैं। टूर्नामेंट के दूसरे टॉप स्कोरर रोहित शर्मा उनसे करीब 1600 रन पीछे हैं।

20. IPL के टॉप गेंदबाज कौन हैं?

पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल टूर्नामेंट इतिहास के टॉप विकेट टेकर हैं। उनके नाम 174 मैच में 221 विकेट हैं। उनके बाद RCB के भुवनेश्वर कुमार ने 198 विकेट लिए हैं। KKR के सुनील नरेन भी 189 विकेट ले चुके हैं। दोनों अगले सीजन 200 विकेट के आंकड़े को पार कर सकते हैं।

____________

स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें…

हार्दिक पहले भारतीय, जिनके नाम 1000 रन और 100 विकेट:गिल 2025 के नंबर-1 बैटर, अभिषेक का तीसरी बार पहली बॉल पर सिक्स, रिकॉर्ड्स

भारत ने टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। रविवार को 118 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में 7 विकेट से मैच जीता। साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 117 रन पर सिमट गई थी। पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *