Bangladesh IPL 2026 Broadcast Ban Update; KKR BCCI
स्पोर्ट्स डेस्क29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

IPL के 19वें सीजन की शुरुआत आज से होगी।
बांग्लादेश ने IPL 2026 के प्रसारण को लेकर अपने रुख में बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने संकेत दिए हैं कि अब देश में IPL के मैचों के प्रसारण की अनुमति दी जा सकती है।
दरअसल, इससे पहले प्रोफेसर यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश सरकार ने IPL के प्रसारण पर रोक लगा दी थी। यह फैसला तब लिया गया था जब तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL टीम से बाहर किए जाने को लेकर विवाद हुआ था, जिससे देश में नाराजगी बढ़ गई थी।

सरकार करेगी समीक्षा बांग्लादेश के नए सूचना एवं प्रसारण मंत्री जाहिर उद्दीन स्वपन ने कहा कि उनके देश (बांग्लादेश) में IPL के प्रसारण पर कोई रोक नहीं है। इससे पहले, युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री अमीनुल हक ने क्रिकबज से बातचीत मे कहा था कि पिछली अंतरिम सरकार द्वारा IPL के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद वे इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे।
हम खेल में राजनीति को नहीं मिलाना चाहते डॉयचे वेले ने स्वपन के हवाले से कहा, IPL का प्रसारण करने के लिए किसी ने भी हमसे संपर्क नहीं किया। हम खेल में राजनीति को नहीं मिलाना चाहते। हम इसे व्यावसायिक नजरिए से देखेंगे, और अगर कोई चैनल IPL का प्रसारण करने के लिए आवेदन करता है, तो हम उस पर पॉजिटिव रूप से विचार करेंगे।
BCCI ने रहमान को IPL से बाहर किया था 3 जनवरी को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर को टीम से बाहर कर दिया था। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा के बीच उन्हें टीम से हटाने की मांग उठ रही थी। इसके बाद BCCI ने शाहरुख खान की IPL टीम KKR को मुस्तफिजुर रहमान को हटाने का आदेश दिया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़े…
IPL की शुरुआत आज से:बेंगलुरु में पहला मैच RCB vs SRH

IPL के 19वें सीजन का आगाज आज से होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। बेंगलुरु ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। वहीं, हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। टीम छठे नंबर पर रही। पूरी खबर…
