April 1, 2026

Australia Cricket Contract List 2026-27 Jake Weatherald Michael Neser

0
22_1775015761.gif


  • Hindi News
  • Sports
  • Australia Cricket Contract List 2026 27 Jake Weatherald Michael Neser

स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड (CA) ने 2026-27 सीजन के लिए 21 खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। इस कॉन्ट्रैक्ट में खासतौर पर टेस्ट और मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी गई है।

इस लिस्ट में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, झाय रिचर्डसन, लांस मॉरिस और रिटायर हो चुके उस्मान ख्वाजा को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास को भी मौका नहीं मिला। रिचर्डसन को तो पिछली बार ही कॉन्ट्रैक्ट मिला था, लेकिन एक साल के भीतर ही उन्हें बाहर कर दिया गया।

वहीं ओपनर जैक वेदराल्ड और तेज गेंदबाज माइकल नेसर को टीम में शामिल किया गया है। नेसर ने हालिया एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें इस बार कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जगह मिली है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मेंस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27

जेवियर बार्टलेट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, ब्रेंडन डॉगेट, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जैक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर, एडम जम्पा।

भारत दौरे पर आएगी ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया टीम अगले 12 महीनों में कुल 15 टेस्ट मैच खेलेगी। इसमें बांग्लादेश के खिलाफ घर पर 2 टेस्ट, साउथ अफ्रीका दौरे पर 3 टेस्ट, न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर 4 टेस्ट और भारत दौरे पर 5 टेस्ट मैच शामिल हैं। इसके अलावा मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर 150वीं वर्षगांठ का एक खास टेस्ट भी खेला जाएगा।

इसके बाद 2027 के मिडिल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला जा सकता है, जबकि उसी साल इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज भी होगी।

व्हाइट-बॉल सीरीज भी खेलेगी

टेस्ट क्रिकेट के अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दौरों पर, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर व्हाइट-बॉल सीरीज भी खेलेगी।

——————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

IPL- पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया:डेब्यू मैच में कूपर कोनोली की फिफ्टी

IPL के चौथे मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। मुल्लांपुर में मंगलवार को PBKS ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। GT ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल किया। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *