April 3, 2026

एक्टर रणदीप हुड्डा की मां की फिल्मों में एंट्री:पहली मूवी में निभाया दादी का किरदार; बेटे ने मजाकिया अंदाज में दी बधाई

0
whatsapp-image-2026-04-02-at-212809_1775145764.jpeg




बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की मां आशा हुड्डा भी अब फिल्मों में नजर आई है। अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने दादी का किरदार निभाया है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी। मजाकिया लहजे में उन्होंने लिखा…जिब मां के रोल का टेम था, टेम ना मिल्या, तै ईब सीधा दादी का। आशा हुड्डा ने दैनिक भास्कर एप से बात करते हुए बताया कि करीब डेढ़ साल पहले ये रोल मिला था। जानिए फिल्म में आशा का किरदार… लव ट्राइएंगल पर बेस फिल्म फिल्म की क्रिएटर गीतू परी का कहना है कि ‘सांगी’ फिल्म में एक कलाकार के संघर्ष की कहानी दिखाई गई है। जिसमें लीड रोल साक्षी दलाल ने निभाया है। फिल्म कई बार लव ट्राइएंगल पर भी चली जाती है। उन्होंने बताया कि आशा हुड्डा का दादी का किरदार सभी कोस्टार को भी खूब पसंद आया। पढ़िए आशा की कॉलेज से लेकर राजनैतिक सफर… कॉलेज के दिनों से एक्टिंग का शौक आशा हुड्डा ने बताया कि 1971 में उन्होंने रोहतक के वूमेन कॉलेज से ग्रेजुएशन की है। कॉलेज के दिनों से उन्होंने कॉलेज के कई कल्चरल प्रोग्राम में पार्टिशिपेट किया। हालांकि, शादी के बाद पारिवारिक और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। राजनीतिक और सामाजिक सफर आशा हुड्डा ने बताया कि 1994 में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहब सिंह वर्मा ने उन्हें बीजेपी जॉइन कराई थी। इसके बाद सन 2000 से लेकर 2003 तक वे हरियाणा महिला मोर्चा की जनरल सेक्रेटरी भी रही। इसके बाद पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी शिक्षक प्रकोष्ठ की पंजाब प्रभारी भी बनाया। भाजपा में सक्रिय भूमिका और अन्य पद बीजेपी ने उन्हें 2018 में पावर जेनरेशन हरियाणा की डायरेक्टर नियुक्त किया। आशा ने 2014 और 2019 में पृथला विधानसभा से टिकट की दावेदारी भी की, हालांकि पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया। पृथला विधानसभा में क्षेत्र में आशा के मामा का गांव भी पड़ता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *