April 6, 2026

सिंगर करण औजला बोले-आज बहुत मजा आ रहा है:जयपुर में फैंस ने बनवाए चेहरे पर टैटू, कॉन्सर्ट में परमिश वर्मा की होगी स्पेशल एंट्री

0
cover-aujla_1775402544.gif




जयपुर में मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला का कॉन्सर्ट शुरू हो गया है। खम्मा घणी के साथ सभी का अभिवादन करते हुए करण औजला ने कहा कि वे बहुत दिनों बाद जयपुर आए हैं और आज उन्हें बहुत मजा आ रहा है। मेरे साथ आपको भी मजे करने है। करण औजला ने आगे कहा- आगे वाली ऑडियंस फोन में बिजी है, जबकि पीछे वाली जमकर एंजॉय कर रही है। पता नहीं लोग दिन में भी फोन में लगे रहते हैं और अभी रात में भी लगे हुए हैं। मैं यहां यूथ से यही कहूंगा कि जो लाइफ में कर रहे हो, वही करते रहो, बस सपना बड़ा देखो। सिंगर करण औजला, जिन्हें प्यार से ‘गीतों की मशीन’ भी कहा जाता है। कॉन्सर्ट का आयोजन सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में किया गया है। कॉन्सर्ट में परमिश वर्मा की स्पेशल एंट्री होगी। करण औजला को सुनने के लिए न केवल राजस्थान, बल्कि गुजरात, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से भी लोग पहुंचे हैं। करण शनिवार रात जयपुर पहुंचे थे। कॉन्सर्ट में पुलिस द्वारा बिना पास के अपने लोगों को एंट्री करवाने की बात सामने आई है, जिसके चलते काफ़ी संख्या में लोग बिना पास के अंदर पहुंच गए। साथ ही, कॉन्सर्ट में लोगों के फ़ोन चोरी होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। अब देखिए, कॉन्सर्ट से जुड़ी PHOTOS…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *