Bajaj Pulsar 220F Price 2026; Motorcycle Specifications & Features Explained | अपडेटेड बजाज पल्सर 220F भारत में लॉन्च: स्पोर्टी बाइक में डुअल-चैनल ABS के साथ 40kmpl का माइलेज, कीमत ₹1.28 लाख
![]()
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में अपडेटेड 2026 पल्सर 220F को लॉन्च कर दिया है। स्पोर्टी बाइक अब 4 नए कलर्स में अवेलेबल है और इसमें डुअल-चैनल ABS जैसे सेफ्टी फीचर जोड़े गए हैं।
इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1.28 लाख रखी गई है। अपडेटेड मॉडल पुरानी 220F से ज्यादा स्टाइलिश नजर आ रहा है, लेकिन इंजन और बेसिक मैकेनिक्स वही रखे गए हैं। बाइक ARAI सर्टिफाइड माइलेज 40kmpl है।