Haryana Nuh Mewat Stage Show chaos viral video | Salman Ali | Asmina mewati Dancer | स्टेज से दीवार कूदकर भागी डांसर का नया VIDEO: लेडी डांसरों से छेड़छाड़ पर सफाई दी; नूंह में सलमान अली के गाने पर हंगामा हुआ था – Nuh News
डांसर असमीना मेवाती ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर सफाई दी है। वह कार्यक्रम में हंगामे के बाद दीवार कूदकर भागती दिखी थीं।
हरियाणा के नूंह जिले के गांव पल्ला में स्टेज शो के दौरान हुए झगड़े को लेकर मेवात की मशहूर डांसर असमीना ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सफाई दी है। उनका कहना है कि उस रात वहां किसी लड़की से कोई बदतमीजी नहीं हुई थी।
.
असमीना ने कहा कि वह अपनी मर्जी से दीवार कूदकर गई थीं। वह उसी दीवार को कूदकर स्टेज पर भी आई थीं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कार्यक्रम के बारे में अफवाह न फैलाई जाए।
बता दें कि 15 दिसंबर को नूंह में स्टेज शो के दौरान हंगामा हो गया था। इसमें स्टेज पर एक युवक को लाठियों से पीटा गया। बताया जा रहा था कि इस युवक ने महिला डांसरों से छेड़छाड़ की थी।
कार्यक्रम में इंडियन आइडल फेम सिंगर सलमान अली भी प्रस्तुति देने आए थे, जिन्हें सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। हंगामे के दौरान डांसर असमीना दीवार कूदकर भागती नजर आई थीं।

नूंह के पल्ला गांव में 15 दिसंबर की रात को कार्यक्रम में हंगामा हो गया था। – फाइल फोटो
डांसर असमीना ने वीडियो में ये बातें कहीं…
- लोग बदतमीजी के वीडियो वायरल कर रहे: अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किए वीडियो में डांसर असमीना ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा- मैं आपकी असमीना मेवाती डांसर। भई, मेरा 15 तारीख का एक प्रोग्राम था, नूहं के पल्ला गांव में। उसके वीडियो काफी वायरल कर रखे हैं कि कलाकारों के साथ बदतमीजी हुई है।
- कार्यक्रम में कोई बदतमीजी नहीं हुई: डांसर ने कहा- वहां ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। अगर ऐसा कुछ होता तो भई सभी को पता चलता। क्योंकि, इतने बंदे थे वहां। किसी के फोन में तो कोई बदतमीजी कैप्चर होती, कोई देखता, कोई यहां डालता। वहां कोई बदतमीजी नहीं हुई।
- मैं अपनी मर्जी से दीवार कूदी: असमीना का कहना है- बाकी और जो दीवार कूदने वाली बात थी, मैं वहीं गई थी (स्टेज पर) और वहीं से बाहर गई। वह रास्ता मुझे शॉर्ट लगा था और उसे मैं वहां से कूद सकती थी। मुझे वहां से कूदना आसान लगा था। इस तरह मत फैलाओ भई। वहां किसी भी लड़की के साथ कोई बदतमीजी नहीं हुई है।

कार्यक्रम के दौरान बवाल होने पर दीवार कूदकर भागतीं डांसर असमीना। – फाइल फोटो
स्टेज शो में बवाल की कहानी…
- शादी के बाद बुलाए गए थे मेवाती डांसर: जानकारी के अनुसार, नूंह जिले के गांव पल्ला के निवासी इलियास के बेटे की शादी हुई थी। शादी की खुशी में 15 दिसंबर की रात मेवाती महिला डांसरों को बुलाया गया। साथ ही सिंगर सलमान अली भी कार्यक्रम में आए।
- सिंगर भूमिका मलिक भी पहुंचीं: इस कार्यक्रम में भूमिका मलिक भी पहुंची थीं, जो फेमस सिंगर हैं। भूमिका देश-विदेश में कई शोज कर चुकी हैं। उन्होंने उदित नारायण, नेहा कक्कड़ और सलमान अली जैसे कई मशहूर सिंगर्स के साथ स्टेज शेयर किया है। वह हिंदी, पंजाबी और बंगाली भाषाओं में गाती हैं और उन्हें ‘दिल्ली रतन’ से सम्मानित किया गया है।
- युवक ने की महिला की स्टेज पर जमकर धुनाई: स्टेज शो के दौरान सलमान अली ने पहली बार मेवाती गाना गया। इस पर उनके फैन तालियां बजाने लगे और जमकर हुल्लड़बाजी की। कार्यक्रम के दौरान अचानक स्टेज पर एक युवक चढ़ गया और उसने महिला डांसरों के साथ अश्लील हरकत की। इस पर लोगों ने युवक को स्टेज पर ही पकड़कर लाठियों से पीटा।

मंच पर प्रस्तुति देते हुए सिंगर सलमान अली। इस दौरान लोगों ने हंगामा किया।
- मारपीट होती देख मची लोगों में भगदड़: स्टेज पर ही युवक के साथ मारपीट होती देख लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। युवक को पीट रहे लोगों के साथ कुछ अन्य युवक भी आ गए। इसे मामला बढ़ गया और भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। भगदड़ में फंसे लोग इधर-उधर भागने लगे। स्टेज पर डांस कर रही महिला कलाकार भी जान बचाकर वहां से भागीं।
- असमीना दीवार कूदकर भागीं: असमीना मेवाती ने भी स्टेज शो में प्रस्तुति दी। हंगामा होने के बाद शो आयोजकों ने कलाकारों को किसी तरह वहां से निकाला। इनमें सिंगर सलमान अली, भूमिका मलिक और असमीना को सुरक्षा घेरे में निकाला गया। असमीना को दीवार कूदकर शो से जाना पड़ा। इसका एक वीडियो भी सामने आया, जिनमें असमीना दीवार कूदती दिखीं।


॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढे़ं…
इंडियन आइडल विनर सलमान के स्टेज शो में बवाल,VIDEO:नूंह में महिला कलाकारों से छेड़छाड़ पर भगदड़

हरियाणा के नूंह जिले में शादी समारोह में स्टेज शो के लिए बुलाए गए इंडियन आइडल विनर सलमान अली के प्रोग्राम में जमकर बवाल हो गया। सोमवार की देर रात हुए इस प्रोग्राम में फेमस सिंगर भूमिका मलिक के अलावा मेवात की मशहूर डांसर असमीना भी शिरकत कर रही थीं। पूरी खबर पढ़ें…