April 8, 2026

Singer Badshah Apologizes to National Commission for Women Over Controversial Lyrics

0
ezgif-405a81032a76ae6f1772723181-21773513468177392_1775572010.gif


नई दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होने जाते सिंगर बादशाह और उनकी टीम।

बॉलीवुड सिंगर-रैपर बदशाह ने टटीरी सांन्ग पर चल रही कंट्रोवर्सी में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश होकर माफी मांग ली है। मंगलवार को दिल्ली में आयोग के सामने सिंगर के अलावा निर्देशक जोबन संधू, महावीर सिंह के साथ-साथ निर्माता हितेन भी पेश हुए।

.

मामले की सुनवाई आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर ने की। आयोग ने गीत के बोल और प्रेजेंटेशन को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताते हुए नाराजगी जताई। इसके बाद बादशाह और उनकी टीम ने बिना शर्त माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया।

इसके अलावा बादशाह ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने, 4 महीनों के भीतर एक पॉजीटिव सॉन्ग बनाने और आर्थिक रूप से कमजोर 50 लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का भी वादा किया।

सिंगर बादशाह का टटीटी सॉन्ग एक मार्च को रिलीज हुआ था।

सिंगर बादशाह का टटीटी सॉन्ग एक मार्च को रिलीज हुआ था।

यहां जानिए कब रिलीज हुआ सॉन्ग और क्यों था विवाद…

  • एक मार्च को रिलीज हुआ, 3 एफआईआर दर्ज हुई : बादशाह का टटीरी सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। सॉन्ग के रिलीज होने के साथ ही इसमें बादशाह के लिरिक्स और लड़कियों के सीन को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी। पानीपत स्थित नारी तू नारायणी उत्थान समिति अध्यक्ष सविता आर्या ने बादशाह के खिलाफ राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के आधार पर जींद और पंचकूला में बादशाह के खिलाफ 3 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी। इसके बाद पंचकूला पुलिस ने सॉन्ग को यूट्यूब से हटवा दिया।
  • आयोग के सामने पेश न होने पर गिरफ्तारी के आदेश : इसके बाद हरियाणा महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया था। 13 मार्च हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने सिंगर को पानीपत में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था। बादशाह की जगह पेश हुए उनके वकीलों ने दलील दी थी कि बादशाह सिक्योरिटी रीजन और प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से पेश नहीं हो सके। इसके बाद चेयरपर्सन ने पंचकूला और पानीपत SP को बादशाह की गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती के निर्देश दिए थे।
  • सिंगर ने पंचकूला थाने में पेश होकर रखा था अपना पक्ष : इसके बाद सिंगर बादशाह 19 दिन पहले हरियाणा की पंचकूला पुलिस की जांच में शामिल होकर अपना पक्ष रखा था। पूछताछ के बाद सिंगर को बेल पर छोड़ दिया गया था। पंचकूला साइबर थाना SHO युद्धवीर ने बताया था कि सभी धाराएं जमानती हैं। उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई थी।
टटीटी सॉन्ग के प्रमोशन के लिए सिंगर बादशाह ने हरियाणा में दो शो भी किए थे।

टटीटी सॉन्ग के प्रमोशन के लिए सिंगर बादशाह ने हरियाणा में दो शो भी किए थे।

बादशाह ने वीडियो शेयर कर मांगी थी माफी

जब गाने को लेकर विवाद हुआ था तो बादशाह ने वीडियो बनाकर माफी मांगी थी। उन्होंने वीडियो में कहा था- ‘मेरा टरीरी गाना जब से रिलीज हुआ है तब से इसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स को और विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से जो मैसज गया, उससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची।

मैं ये कहना चाहूंगा कि मैं खुद हरियाणा से हूं। मेरी पहचान हरियाणा से है। मेरा इरादा नहीं था कि मैं किसी बच्चे या महिला के बारे में बेहुदी बात करूं। वो शब्द कभी भी किसी महिला या बच्चे के लिए नहीं थे। मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ करेंगे।’

सॉन्ग पर कंट्रोवर्सी होने के बाद सिंगर बादशाह ने लाइव आकर सफाई दी थी।

सॉन्ग पर कंट्रोवर्सी होने के बाद सिंगर बादशाह ने लाइव आकर सफाई दी थी।

अब जानिए राष्ट्रीय महिला आयोग में सिंगर ने क्या कहा, 2 पॉइंट…

  • 50 बच्चियों की पढ़ाई और फंड का जिम्मा : आयोग के सामने पेशी के दौरान बादशाह ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह 50 बच्चियों की शिक्षा को स्पॉन्सर करेंगे और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए फंड जुटाने में भी मदद करेंगे। बादशाह के वकील अक्षय दहिया ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके क्लाइंट ने आयोग को आश्वासन दिया है कि भविष्य में वह कभी भी ऐसा कोई गाना नहीं गाएंगे जो महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाता हो।
  • अब महिला सशक्तिकरण पर बनाएंगे विशेष गाना : बादशाह की लीगल टीम के अनुसार, वे पहले से ही सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं, लेकिन अब इस विवाद के बाद वे विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण पर आधारित एक नया गाना तैयार करेंगे। इसका उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना होगा।

क्या है टटीरी सॉन्ग, 2 पॉइंट में जानिए…

सिमरन ने तीन साल पहले गाया: टटीरी सॉन्ग में फीमेल वोकल देने वाली 20 वर्षीय सिमरन जागलान कैथल जिले के पट्‌टी अफगान गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता कर्मबीर फौजी भी हरियाणवी सिंगर हैं। सिमरन ने करीब तीन साल पहले टटीरी सॉन्ग गाया था। बादशाह को उनकी ट्रेडिशनल स्टाइल में गाई हुई आवाज पसंद आई तो दोबारा रिकॉर्डिंग कर मंगाया। इसी के बाद बादशाह ने टटीरी को नए ढंग से पेश किया, जिसमें फीमेल वोकल रिमरन ने दी।

बोली ए टटीरी सॉन्ग में सिमरन जागलान ने फीमेल वोकल दी थी।

बोली ए टटीरी सॉन्ग में सिमरन जागलान ने फीमेल वोकल दी थी।

जींद में हुई थी गाने की शूटिंग: इस गाने की शूटिंग जींद के सच्चा खेड़ा, नरवाना और दुबई में हुई थी। 26 फरवरी को बादशाह इस गाने के प्रमोशन के लिए हरियाणा के कैथल और सोनीपत पहुंचे थे। वहीं, प्रोडक्शन टीम ने 14 मार्च को सिमरन और बादशाह का मुंबई में एक शो भी शेड्यूल किया था। सॉन्ग के यूट्यूब से हटाए जाने के बाद मुंबई शो भी कैंसिल कर दिया गया।

——————

टटीरी सॉन्ग विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

हरियाणवी सिंगर ने गाया- ऐसी ना थी,जैसी तनै बनाई ‘टटीरी’: बादशाह का नाम लेकर ‘तेरे घर में बहन-बेटी ना’ लिरिक्स गाए; सिमरन का न्यू सॉन्ग रिलीज

रैपर बादशाह पर FIR, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित:हरियाणा पुलिस बोली- लुक आउट सर्कुलर जारी होगा; सिंगर बोले- बेटा समझकर माफ कर दो

बादशाह के टटीरी सॉन्ग पर पंचकूला-जींद में FIR:लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाया, गंदे शब्द का इस्तेमाल; महिला आयोग ने रैपर को तलब किया

बादशाह संग ‘टटीरी’ सॉन्ग गाने वाली सिमरन की कहानी: पिता हरियाणवी सॉन्ग ‘पानी आली पानी प्यादे’ गाकर फेमस हुए, बेटी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन रही

हरियाणवी सॉन्ग ‘टटीरी’ का रैप वर्जन लाए सिंगर बादशाह: सोनीपत में सरपंचों के वेलकम पर बोले- मासूम शर्मा वाली वीडियो देखी है; साग-मक्के की रोटी खाई

टटीरी सॉन्ग विवाद में सिंगर बादशाह से एक घंटे पूछताछ:चुपके से पहुंचे, दर्ज कराया बयान; महिला आयोग चेयरपर्सन बोलीं- पेश हो जाता तो, ये नौबत न आती



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *