Uttarakhand Nainital Tourists Scorpio Falls Ditch 4 Die Four Injure News Update | नैनीताल में पर्यटकों से भरी स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 3 महिलाओं की मौत, 6 गंभीर; यूपी से घूमने आए थे – Nainital News
भवाली-अल्मोड़ा में खाई में गिरी स्कॉर्पियो।
उत्तराखंड के नैनीताल में गुरुवार को पर्यटकों से भरी स्कॉर्पियो 50 फुट खाई में गिर गई है, जिससे तीन महिला की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। सभी पर्यटक यूपी के रहने वाले है। भवाली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
.
भवाली पुलिस के बताया कि हादसा हादसा भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर सुबह 9:30 बजे के आसपास हुआ। भवाली पुलिस, दमकल विभाग, SDRF और स्थानीय लोग घायलों के रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा जा रहा है। सभी लोग यूपी के बरेली के रहने वाले हैं।
SDRF ने बताया कि यूपी के रहने वाले लोग मंदिर जा रहे थे। हादसा भवाली से 3 किलोमीटर आगे निगलाट में हुआ है।
हादसे की PHOTOS…

मौके पर पहुंचे राहगीर और भवाली पुलिस।

SDRF घायलों को खाई से निकालते हुए।

नाला में गिरी कार और मदद करते लोग।

खाई में गिरने से कार पिचक गई।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…