April 8, 2026

हरिद्वार से नेपाल जा रही सवारियों से भरी बस पलटी:ड्राइवर को अचानक नींद आने से हादसा; 1 महीने की बच्ची समेत 9 घायल

0
1373d1f9-f95f-4b2b-9c89-9571c41da45d_1775634803730.jpg




उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में बुधवार तड़के हरिद्वार से नेपाल जा रही बस पलट गई, जिसमें 71 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, भारत-नेपाल मैत्री सेवा की बस गदरपुर में बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक महीने की बच्ची समेत 9 यात्री घायल हो गए। घटना सुबह करीब 2 बजे गोपाल नगर तिराहे के पास हुई। हादसे के वक्त अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे, तभी अचानक बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस, 112 सेवा और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। बारिश में झपकी बनी हादसे की वजह प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बस सड़क से उतरकर सीधे खेत में जा पलटी। पुलिस अब ड्राइवर से पूछताछ कर रही है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। 71 यात्री सवार, ज्यादातर नेपाल के रहने वाले बस में चालक दल के तीन सदस्यों सहित कुल 71 यात्री सवार थे। इनमें अधिकतर यात्री नेपाल के डांग जिले के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद सुरक्षित बचे यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना करने की तैयारी की गई। प्रशासन ने यात्रियों की सूची भी जुटानी शुरू कर दी है। मासूम नव्या समेत 9 घायल, 2 की हालत गंभीर इस हादसे में एक माह की बच्ची नव्या सहित कुल नौ लोग घायल हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार काठमांडू निवासी जया भूट्टा (40) और धनश्री नेपाल (36) की हालत गंभीर है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रुद्रपुर के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। शीशे तोड़कर निकाले गए यात्री, क्रेन से हटेगी बस हादसे के बाद बस में कई यात्री अंदर फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस के शीशे तोड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर हाईवे कर्मी भी पहुंचे और बस को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है। हालांकि हादसे के बावजूद यातायात सामान्य बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed