April 11, 2026

India Household Gold Value ₹830 Lakh Crore

0
31729236747173502445217528470871755849603177148550_1775834245.gif


  • Hindi News
  • Business
  • India Household Gold Value ₹830 Lakh Crore | Bigger Than Most Nations GDP

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारत में 75-80% सोना ज्वेलरी के रूप में है। लोग इसे लॉन्ग टर्म सेविंग और परंपरा की तरह देखते हैं। - Dainik Bhaskar

भारत में 75-80% सोना ज्वेलरी के रूप में है। लोग इसे लॉन्ग टर्म सेविंग और परंपरा की तरह देखते हैं।

भारतीय घरों में रखा सोना अब दुनिया के सबसे बड़े 10 सेंट्रल बैंकों के कुल भंडार से भी ज्यादा हो गया है। एसोचैम की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय परिवारों और मंदिरों के पास मौजूद सोने की वैल्यू 2.4 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर करीब 10 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग ₹830 लाख करोड़ पहुंच गई है।

यह संपत्ति अमेरिका और चीन को छोड़कर दुनिया के लगभग हर देश की सालाना GDP से ज्यादा है। एसोचैम का कहना है कि अगर इस ‘सोती हुई संपत्ति’ को फॉर्मल इकोनॉमी का हिस्सा बना दिया जाए, तो यह भारत के विकास की रफ्तार को कई गुना बढ़ा सकती है।

घरों और मंदिरों में 50,000 टन सोना होने का अनुमान

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के डेटा के अनुसार, भारत के आधिकारिक सरकारी खजाने (RBI) में 880.3 टन सोना है, जो दुनिया में 8वें नंबर पर है। यह अमेरिका के 8,133 टन के मुकाबले काफी कम है, लेकिन प्राइवेट स्टॉक के मामले में भारत सबसे आगे है।

  • NSE का अनुमान: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय घरों और मंदिरों में करीब 50,000 टन सोना हो सकता है, जिसकी कीमत 830 लाख करोड़ रुपए है।
  • मॉर्गन स्टेनली और UBS: मॉर्गन स्टेनली ने इस वेल्थ को 3.8 ट्रिलियन डॉलर और UBS ने करीब 4.5 ट्रिलियन डॉलर आंका है। यह दुनिया के कुल सोने का लगभग 14% हिस्सा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *