April 12, 2026

PM Modi Campaign Tamil Nadu With Stalin & Rahul

0
comp-1-11_1775980252.gif


नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
PM ने बंगाल के सिलीगुड़ी में रविवार को जनसभा की। - Dainik Bhaskar

PM ने बंगाल के सिलीगुड़ी में रविवार को जनसभा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि चुनाव के बाद बंगाल से TMC का जाना तय है। कल मेरे रोड शो में लोगों ने जो प्यार दिखाया, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता। आज सिलीगुड़ी की यह जनसभा TMC की नींद उड़ा देगी।

PM का आज पश्चिम बंगाल दौरे का दूसरा दिन है। वे सिलीगुड़ी में जनसभा कर रहे थे। मोदी ने दार्जिलिंग की सभी 5 और जलपाईगुड़ी जिले की सभी 7 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कहा-

QuoteImage

TMC ने मदरसों के लिए 6000 करोड़ दिए, लेकिन यहां के विकास के लिए कुछ नहीं किया। वह सिर्फ अपने खास वोट बैंक के लिए पैसे देती है। आपने TMC के निर्मम शासन काल में इतने सालों में पश्चिम बंगाल की बर्बादी देखी है। उन्हें 15 साल का हिसाब देना होगा।

QuoteImage

सभा के दौरान पीएम ने CAA (नागरिकता (संशोधन) अधिनियम) का भी जिक्र किया। उन्होंने ‘कमल खिलाओ, घुसपैठिया भगाओ’ के नारे लगाते हुए कहा कि TMC की सरकार निर्मम है, लेकिन हमने CAA की मदद से आपको वोटिंग की गारंटी दी है।

चाय उत्पादकों पर उन्होंने कहा कि असम आपके पड़ोस में है और वहां की भाजपा सरकार ने चाय बागान श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर महत्वपूर्ण काम किया गया है और श्रमिकों को भूमि पट्टे दिए जा रहे हैं। बंगाल में भी श्रमिक परिवारों को भूमि पट्टे दिए जाएंगे।

पीएम ने शनिवार को सिलीगुड़ी में रोड शो किया था

इससे पहले PM ने शनिवार को बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के कटवा, मुर्शिदाबाद के जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी में तीन रैलियों को संबोधित किया था। फिर देर शाम सिलीगुड़ी पहुंचकर PM ने रोड शो किया था।

सिलीगुड़ी में PM ने रोड शो के दौरान गाड़ी से लोगों का अभिवादन किया।

सिलीगुड़ी में PM ने रोड शो के दौरान गाड़ी से लोगों का अभिवादन किया।

दार्जिलिंग में BJP मजबूत, जलपाईगुड़ी में मुकाबला

दार्जिलिंग की सभी 5 सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। जिले में 66% हिंदू और 24% बौद्ध आबादी है। पहाड़ों पर गोरखा पहचान की राजनीति चलती है, जबकि सिलीगुड़ी जैसे मैदानी इलाकों में शहरी मुद्दे और व्यापार मुख्य हैं।

वहीं, जलपाईगुड़ी की 7 में से 4 सीटों पर TMC और 3 पर BJP के विधायक हैं। राजबंशी और ST समुदाय यहां किंगमेकर रहे हैं। जिले में 82% हिंदू, 13% मुस्लिम और 3% ईसाई आबादी है।

चुनाव राज्यों के बड़े अपडेट्स…

  1. रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल आज सुबह दिल्ली से चेन्नई एयरपोर्ट आएंगे। फिर श्रीपरंबुदूर में अपने पिता राजीव गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे श्रीपरंबुदूर से कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार और रोड शो करेंगे। इसके बाद थूथुकुडी में CM के साथ प्रचार करेंगे।
  2. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को तमिलनाडु जा सकते हैं। वे मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के साथ थूथुकुडी में चुनाव प्रचार करेंगे। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राहुल का यह पहला तमिलनाडु दौरा होगा। पिछले हफ्ते पुडुचेरी जाने के बाद भी वे तमिलनाडु नहीं गए थे।
  3. TVK प्रमुख विजय आज कन्याकुमारी में छह विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के लिए रैली करेंगे।
  4. PM ने शनिवार को बंगाल में कहा- बंगाल को चुनौती देने की हिम्मत करने वाले हर व्यक्ति का अहंकार चकनाचूर हो गया है। पहले अंग्रेजों का, फिर कांग्रेस का, और अंत में वामपंथियों का अहंकार भी चकनाचूर हो गया। अब बंगाल की जनता टीएमसी के अहंकार को चकनाचूर कर देगी।
  5. बंगाल CM ममता ने शनिवार को पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी में रैली के दौरान दावा किया कि भाजपा ने दो झूठे हलफनामे दाखिल कर भवानीपुर से उनकी उम्मीदवारी रद्द कराने की कोशिश की।

चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….

लाइव अपडेट्स

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ममता बलीं- भाजपा ने 1000 करोड़ की डील की

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांकुरा में एक रैली के दौरान कहा कि TMC को हराने के लिए BJP ने 1000 करोड़ रुपये की डील की है। चुनाव वाले इलाकों में केंद्रीय बल महिलाओं के साथ तलाशी के नाम पर गलत व्यवहार कर रहे हैं।

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री ने कहा- टुकड़े-टुकड़े गिरोह सक्रिय

सिलीगुड़ी कि जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि दार्जिलिंग समेत उत्तर बंगाल का एक बड़ा हिस्सा चाय उत्पादक क्षेत्र है। आपकी चाय का स्वाद मुझसे बेहतर कौन जान सकता है? लेकिन आप देख रहे हैं कि निर्दयी TMC सरकार चाय बागानों को भी नष्ट कर रही है।

देश में एक ‘टुकड़े-टुकड़े गिरोह’ सक्रिय है, जिसने सिलीगुड़ी कॉरिडोर को बंद करने की धमकी दी है।

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- TMC ने काम नहीं केवल काले कारनामे किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी की जनसभा में कहा कि TMC ने काम नहीं केवल काले कारनामे किए हैं। उन्होंने ने नॉर्थ बंगाल की संरचना को पीछे रखा हुआ है।

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- TMC से जनता पाई-पाई का हिसाब मांग रही

सिलीगुड़ी में जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता TMC सरकार से पाई-पाई का हिसाब मांग रही है।

4 मई के बाद भाजपा सरकार बनेगी और TMC के लोगों को 15 साल का पल-पल का हिसाब देना पड़ेगा। पाई-पाई का हिसाब देना होगा।

नॉर्थ बंगाल में TMC की राजनीति हमेशा डर पैदा करने की रही है। लोगों को भयभीत रखना और उनकी उपेक्षा करना यहां आम बात है। यहां राजनीतिक हिंसा होती है, लोगों को डराया-धमकाया जाता है और नेताओं की हत्या तक करवाई जाती है।

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- बंगाल कला की धरती है

07:25 AM12 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

प. बंगाल में CM योगी बोले- TMC वामपंथी गुंडों का इलाज बीजेपी के पास ही है

पश्चिम बंगाल के बांकुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- दो इंजन वाली भाजपा सरकार दंगाइयों का इलाज करेगी। अगर किसी के पास इन टीएमसी और वामपंथी गुंडों का इलाज है, तो वह भाजपा की दो इंजन वाली सरकार ही है।

07:13 AM12 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

BJP प्रेसिडेंट नितिन नवीन का सत्तूर में रोड शो

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एनडीए उम्मीदवार और तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के समर्थन में सत्तूर में रोड शो किया।

06:56 AM12 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का प. बंगाल के पुरसुराह में बीजेपी कैंडिडेट के लिए रोड शो

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के पुरसुराह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार बिमान घोष के समर्थन में चुनाव प्रचार किया।

06:23 AM12 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन मन्नारगुडी में घर-घर जाकर लोगों से मिले

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने चुनाव प्रचार के तहत मन्नारगुडी के परमाकुडी में घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की।

05:56 AM12 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के डिप्टी सीएम स्टालिन का मन्नारगुडी में रोड शो

तमिलनाडु के डिप्टी सीएम और स्टालिन ने थिरुवरूर जिले के मन्नारगुडी विधानसभा क्षेत्र में डीएमके उम्मीदवार टीआरबी राजा के समर्थन में रोड शो किया।

05:41 AM12 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु CM स्टालिन ने परामकुडी में लोगों से मुलाकात की

05:30 AM12 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के मन्नारगुडी में उदयनिधि स्टालिन का रोड शो

05:05 AM12 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

सिलीगुड़ी में PM की जनसभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

04:01 AM12 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

स्टालिन बोले- मुझे विजय पर बात करने की जरूरत नहीं

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि उन्हें अभिनेता और TVK नेता विजय की फिल्म ‘जना नायगन’ के ऑनलाइन रिलीज होने के मुद्दे पर जवाब देने की जरूरत नहीं है।

QuoteImage

Paramakudi: Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin says, “I don’t need to respond to the issue of actor and TVK leader Vijay’s Jana Nayagan movie being released online. Edappadi Palaniswami is frustrated by the defeat, and that’s why he keeps commenting on us. I take morning walks… pic.twitter.com/K9qEfEMhoC— ANI (@ANI) April 12, 2026

QuoteImage

03:33 AM12 अप्रैल 2026

  • कॉपी लिंक

बंगाल में चुनाव आयोग ने 12 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया

चुनाव आयोग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस और राज्य पुलिस के 12 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। CID की DIG सोमा दास मित्रा को अब कोलकाता पुलिस में जॉइंट कमिश्नर बना दिया गया है।

खबरें और भी हैं…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed