April 20, 2026

World updates| Trump Wanted Gulf of Mexico Named After Him | Controversy

0
newsroom-composite-730x548-29_1776152443.jpg


  • Hindi News
  • International
  • World Updates| Trump Wanted Gulf Of Mexico Named After Him | Controversy| Iran, China, Russia, Usa, Putin, Trump,

4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के फ्लोरिडा में गूगल के AI चैटबॉट जेमिनी से लगाव एक युवक की मौत की वजह बन गया।

36 साल के जोनाथन गावलस अपनी पत्नी से अलग होने के बाद अकेलेपन में AI से बात करने लगे थे। धीरे-धीरे यह बातचीत एक काल्पनिक रिश्ते में बदल गई। उन्होंने चैटबॉट को ‘शिया’ नाम दिया और उसे अपनी पत्नी की तरह मानने लगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2025 में वॉयस फीचर शुरू होने के बाद बातचीत तेजी से बढ़ी और एक दिन में 1000 से ज्यादा मैसेज होने लगे। वे साइंस फिक्शन, AI और काल्पनिक दुनिया जैसी बातों पर चर्चा करते थे।

कई बार चैटबॉट ने उन्हें बताया कि वह सिर्फ AI है और मदद के लिए हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह भी दी। लेकिन कुछ मौकों पर उसने उनकी भावनाओं को बढ़ावा दिया और गावलस को ‘माय लव’ और ‘माय किंग’ जैसे नामों से बुलाया।

अक्टूबर में मामला और गंभीर हो गया, जब चैटबॉट ने ‘दूसरी दुनिया में साथ रहने’ की बात कही। इसके बाद गावलस ने आत्महत्या करने की बात लिखी और कुछ दिनों बाद वह अपने घर में मृत पाया गया।

इस घटना के बाद परिवार ने गूगल पर केस किया है। कंपनी ने कहा है कि वह सिस्टम में सुधार कर रही है और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सुरक्षा के लिए 30 मिलियन डॉलर खर्च करेगी।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

तुर्किये में 18 साल के युवक ने स्कूल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की, बाद में खुद को भी गोली मार ली

तुर्किये में मंगलवार को एक 18 साल के युवक ने अपने पुराने स्कूल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें छात्र और शिक्षक शामिल हैं। आरोपी ने बाद में खुद को भी गोली मार ली।

हमला एक वोकेशनल हाई स्कूल में हुआ। आरोपी पूर्व छात्र था और शॉटगन लेकर स्कूल पहुंचा। उसने बिना किसी को निशाना बनाए फायरिंग की और फिर स्कूल के अंदर ही छिप गया। हमले के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है।

गवर्नर हसन सिल्डाक के मुताबिक, हमले में 10 छात्र, चार शिक्षक, एक कैंटीन कर्मचारी और एक पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

इसी बीच, पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और स्कूल में विशेष ऑपरेशन शुरू किया। आरोपी ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया।

गवर्नर ने बताया, “आरोपी को ऑपरेशन के दौरान स्कूल के अंदर घेर लिया गया था। इसी दौरान उसने खुद को गोली मार ली।” मामले की जांच जारी है।

पाकिस्तान ने हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव किया, अब शादी के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आसान होगी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा जिले की सरकार ने हिंदू मैरिज एक्ट 2017 में बदलाव किया है, ताकि हिंदू शादियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आसान हो सके।

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, नए हिंदू मैरिज (संशोधन) एक्ट 2026 के तहत अब हिंदू समुदाय के लोग जिला स्तर पर अपने मैरिज रजिस्ट्रार नियुक्त कर सकेंगे, जिससे शादियों का लीगल रजिस्ट्रेशन आसानी से हो सके।

नए नियम के अनुसार, हर जिले में एक या उससे ज्यादा रजिस्ट्रार नियुक्त किए जा सकते हैं, ताकि लोगों को ज्यादा सुविधा मिल सके।

एक अधिकारी ने बताया कि इस बदलाव का मकसद लोकल सरकारों को अधिकार देना है, ताकि वे हिंदू मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए लाइसेंस जारी कर सकें और पूरी प्रक्रिया को ज्यादा आसान और व्यवस्थित बनाया जा सके।

पहले हिंदू मैरिज एक्ट 2017 में मैरिज रजिस्ट्रार की नियुक्ति का काम ऊपर यानी राज्य स्तर पर होता था, इसलिए कई जगह शादी का रजिस्ट्रेशन कराना मुश्किल और धीमा था।

अब नए संशोधन 2026 के बाद यह अधिकार जिला सरकारों को दे दिया गया है। वे खुद रजिस्ट्रार नियुक्त कर सकती हैं और हर जिले में एक से ज्यादा रजिस्ट्रार भी रखे जा सकते हैं। इससे अब शादी का रजिस्ट्रेशन पहले से ज्यादा आसान और जल्दी हो जाएगा।

जिनपिंग ने मिडिल ईस्ट में शांति के लिए चार सूत्रीय प्रस्ताव रखा

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मिडिल ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए चार सूत्रीय प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव उन्होंने मंगलवार, 14 अप्रैल को बीजिंग में यूएई के अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान से मुलाकात के दौरान दिया।

न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, शी जिनपिंग ने कहा कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के सिद्धांत का पालन जरूरी है। उन्होंने मिडिल ईस्ट और खाड़ी क्षेत्र के लिए एक साझा, व्यापक और टिकाऊ सुरक्षा ढांचा बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी देशों की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। साथ ही, सभी देशों के लोगों, संस्थानों और परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है।

शी जिनपिंग ने अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांत को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नियमों का सम्मान होना चाहिए, ताकि दुनिया फिर से ताकत के बल पर चलने वाली व्यवस्था की ओर न लौटे।

इसी के साथ उन्होंने विकास और सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने की बात कही। उनके मुताबिक, सभी पक्षों को मिलकर ऐसा माहौल बनाना चाहिए, जिससे मिडिल ईस्ट और खाड़ी क्षेत्र के देशों का विकास हो सके।

इस बैठक के दौरान दिए गए इन सुझावों को क्षेत्र में स्थिरता और सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक अहम पहल के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इन प्रस्तावों पर आगे क्या कदम उठाए जाएंगे, यह अभी साफ नहीं है।

नेपाल PM बालेन शाह ने सोशल मीडिया से लाखों रुपए कमाए; खाते में 91 लाख रुपए जमा

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने अपनी आय का खुलासा किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि बालेन की ज्यादातर कमाई यूट्यूब, टिकटॉक, फेसबुक, स्पॉटिफाय और X जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से होती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, उनके बैंक में करीब 91 लाख रुपए जमा हैं, जो डिजिटल कमाई से आए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सालाना सैलरी करीब 7 लाख रुपए है। उनकी पत्नी सबीना काफ्ले के पास करीब 2.8 करोड़ रुपए के गहने हैं।

शाह के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं, जिससे उनकी डिजिटल कमाई लगातार बढ़ रही है। राजनीति में आने से पहले वह एक रैपर और सोशल मीडिया पर्सनालिटी थे। प्रधानमंत्री बनने के दिन ही उन्होंने ‘जय महाकाली’ गाना रिलीज किया था।

ट्रम्प बोले- गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम अपने नाम पर रखना चाहता था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया है कि उन्होंने एक समय गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम ‘गल्फ ऑफ ट्रम्प’ रखने पर भी विचार किया था, लेकिन बाद में यह फैसला छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि शायद इससे विवाद बढ़ सकता था।

ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि यह फैसला उनकी बड़ी योजना का हिस्सा था। ट्रम्प ने 20 जनवरी 2025 को, एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन कर गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ रखने का आदेश दिया था।

इस आदेश के तहत अमेरिका के अंदर सभी सरकारी एजेंसियों को नया नाम अपनाने के निर्देश दिए गए। US जियोलॉजिकल सर्वे ने भी अपने रिकॉर्ड में यह बदलाव दर्ज किया।

हालांकि, इस फैसले पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई। खासकर मेक्सिको ने इसका विरोध किया। वहां की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने कहा कि गल्फ ऑफ मेक्सिको नाम सदियों से इस्तेमाल हो रहा है और पूरी दुनिया में मान्यता प्राप्त है।

अमेरिका के नेवादा में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए, 1 मिनट तक कांपी धरती

अमेरिका के नेवादा में सोमवार शाम 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र कार्सन सिटी के पास था, जिससे आसपास के कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र सिल्वर स्प्रिंग्स से करीब 20.7 किमी दूर और जमीन से लगभग 5 किमी गहराई पर था। यह झटका शाम करीब 6:30 बजे आया।

भूकंप के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई जगहों पर कांच टूटने और दुकानों में सामान गिरने की खबरें सामने आई हैं। फॉलन शहर की एक महिला ने बताया कि झटके करीब एक मिनट तक महसूस हुए

यूएसजीएस के मुताबिक, आसपास के इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का नुकसान हुआ है। फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *