April 19, 2026

IMD Weather Update; UP Odisha-Chhattisgarh Heatwave Loo – Rajasthan MP Alert

0
comp-157-1_1776513511.gif


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; UP Odisha Chhattisgarh Heatwave Loo Rajasthan MP Alert | Kashmir Delhi Rain

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

देश के लगभग सभी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार को तापमान 45.4°C दर्ज हुआ, जो इस सीजन में अब तक एशिया में सबसे ज्यादा तापमान है। दिलचस्प बात यह है कि एक हफ्ते पहले, यानी 9-10 अप्रैल को देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम 12°C तापमान भी बांदा में ही दर्ज हुआ था।

इधर, आज से अगले 4 दिन मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में लू चलने की आशंका है।

यूपी के 16 जिलों में तापमान 40°C से ज्यादा रहा, जिससे हीटवेव यानी लू चली। प्रयागराज, वाराणसी समेत 50 शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कई जिलों में तापमान 43°C के पार पहुंच गया है। MP के 13 जिलों में स्कूलों का टाइम बदला गया है।

छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा के बोलांगीर, सुबर्णपुर और कालाहांडी जिलों में 21 अप्रैल तक सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में शुक्रवार को बारिश ने थोड़ी राहत दी है। फिर भी इन राज्यों में पारा 40°C के ऊपर रहा।

देशभर से गर्मी की 5 तस्वीरें…

यूपी के प्रयागराज में गर्मी के चलते स्कूल से लौट रही स्टूडेंट ने स्कॉर्फ से सिर ढंका।

यूपी के प्रयागराज में गर्मी के चलते स्कूल से लौट रही स्टूडेंट ने स्कॉर्फ से सिर ढंका।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भीषण गर्मी के बीच लोग पानी के टैंकर के नीचे छांव में बैठे दिखे।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भीषण गर्मी के बीच लोग पानी के टैंकर के नीचे छांव में बैठे दिखे।

प्रयागराज में झुलसा देने वाली गर्मी में कॉलेज छात्राएं कपड़ों से सिर और चेहरा ढक रही हैं।

प्रयागराज में झुलसा देने वाली गर्मी में कॉलेज छात्राएं कपड़ों से सिर और चेहरा ढक रही हैं।

बिहार के बक्सर में तेज धूप से बचने के लिए एक बच्चे ने सिर पर बस्ता रख लिया।

बिहार के बक्सर में तेज धूप से बचने के लिए एक बच्चे ने सिर पर बस्ता रख लिया।

अब मैप में देखिए देश में गर्मी और लू के हालात

पूर्वोत्तर के 13 राज्यों में बारिश और 4 में बर्फबारी का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार, सिक्किम, बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट है। बंगाल से लगे ओडिशा के कुछ जिलों में भी बारिश हो सकती है। इधर कर्नाटक के कुछ जिलों में ओले गिर सकते हैं।

मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक के जिलों में भी बारिश होगी। जिससे मौमस उमस भरा हो जाएगा। शनिवार सुबह आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में मौसम अचानक बदल गया, यहां सुबह कोहरा छाया है।

हालांकि जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट है। वहीं सिक्किम के नाथुला में शुक्रवार-शनिवार को बर्फबारी हुई।

शुक्रवार को बारिश के बाद बदले मौसम की 3 तस्वीरें…

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में मौसम में अचानक बदलाव से पूरे इलाके में कोहरा छा गया है।

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में मौसम में अचानक बदलाव से पूरे इलाके में कोहरा छा गया है।

दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात तक बारिश हुई। इस दौरान बिजली भी चमकी।

दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात तक बारिश हुई। इस दौरान बिजली भी चमकी।

झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा।

झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

19 अप्रैल:

  • छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर लू का अलर्ट है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में आंधी और बिजली की आशंका है।

20 अप्रैल:

  • झारखंड और ओडिशा में हीटवेव की स्थिति बन सकती है, जबकि तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी रहेगी। ओडिशा में कुछ जगहों पर गर्म रात रहने की संभावना है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना में आंधी की आशंका है।

एक नजर 17 अप्रैल को दुनिया के सबसे गर्म शहरों पर

जगह तापमान
केनीबा (माली) 48.20°C
बांदा 45.4°C
अमरावती 44.4°C
वर्धा 44.4°C
जिनान (चाड) 44.2°C
अकोला 44.1°C
नागपुर 44°C
प्रयागराज 44°C
राजनांदगांव 44°C
वासिम 44°C
आदिलाबाद 43.8°C
चंद्रपुर 43.6°C

महाराष्ट्र में जलगांव के अस्पतालों में बेड रिजर्व

जलगांव प्रशासन ने सरकारी अस्पतालों में लू से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए अलग कमरे और बेड रिजर्व करने को कहा है। इसके अलावा सभी दवाएं भी स्टॉक में रख ली गई हैं। प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि वे भीषण गर्मी के दौरान सावधानी बरतें और दोपहर के सबसे गर्म समय में बाहर निकलने से बचें। अगर आपको बाहर जाना ही पड़े, तो अपना सिर ढंककर और पानी की बोतल साथ रखकर अपनी सुरक्षा करें।

राज्यों से मौसम की खबरें…

1. मध्य प्रदेश: खजुराहो में पारा 43.2°C, 16 जिलों में आज लू का अलर्ट

प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को सीजन में पहली बार तापमान 43.2 डिग्री पहुंचा। जो छतरपुर के खजुराहो में दर्ज किया गया। वहीं, 9 शहरों में पारा 42 डिग्री से ज्यादा रहा। शनिवार को 16 जिलों में हीटवेव यानी, लू की चेतावनी जारी की है। इधर गर्मी के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के 12 जिलों में स्कूलों का समय बदल गया है। पढ़ें पूरी खबर…

2. उत्तर प्रदेश: काशी में स्कूलों की टाइमिंग बदली, 17 जिलों में पारा 40 डिग्री पार

यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। वाराणसी में गर्मी के चलते 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। प्रयागराज-झांसी समेत 17 जिलों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। अगले 3 दिन तक तापमान 2-3 डिग्री बढ़ेगा। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…

3. छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में 44° पारा, 4 शहरों में 42° पार, 2 दिन हीटवेव का अलर्ट

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 44°C रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों में गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ स्थानों पर अगले दो दिनों के दौरान हीटवेव चल सकती है। 4 शहरों में पारा 42 डिग्री के पार चला गया है। पढ़ें पूरी खबर…

4. राजस्थान: बॉर्डर वाले जिलों में आंधी, पारा सीजन में पहली बार 43 डिग्री पहुंचा

प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार को दिन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। चूरू जिले में रिकॉर्ड, यह इस सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा टेम्प्रेचर है। श्रीगंगानगर में भी आंधी के कारण तापमान में गिरावट हुई। आज भी यहां धूलभरी हवा चल रही है। अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी की चेतावनी दी है। दिन के तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

5. बिहार: 3 जिलों में 41°C पहुंचा तापमान; कैमूर में 42 डिग्री, 19 अप्रैल से लू की चेतावनी

कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। कैमूर में शुक्रवार को पारा 42 डिग्री के करीब पहुंच गया। यहां का तापमान 41.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा डेहरी, औरंगाबाद और गयाजी में भी पारा 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भीषण गर्मी के बीच सुपौल, अररिया और किशनगंज में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

6. झारखंड: डालटनगंज में पारा 41.8°C, अगले तीन दिन 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

डालटनगंज में 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना जताई है। 19 से 21 अप्रैल के बीच राज्य के कई जिलों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर…

7. पंजाब-चंडीगढ़: बादलों से तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट, फरीदकोट सबसे गर्म

24 घंटे में कई इलाकों में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के तापमान में 2.3 डिग्री की कमी आई है। सबसे ज्यादा तापमान 38.4 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया। हालांकि राज्य के 13 जिलों का तापमान 33 डिग्री से 38 डिग्री के बीच रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

8. उत्तराखंड: 5 शहरों का तापमान 35°C के पार, 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर और काशीपुर में तापमान 35 डिग्री के आसपास या उससे पार पहुंच रहा है। आने वाले 2 से 3 दिन में तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

9. हिमाचल प्रदेश: 20 अप्रैल तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव, 21 से बदलेगा मौसम

बीती रात राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। आज भी कई भागों में शनिवार और रविवार भी बारिश के आसार हैं। बारिश के चलते मणिकर्ण में भारी लैंडस्लाइड हुआ। आज चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में बारिश के साथ तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *