April 19, 2026

Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu| mamata modi BJP TMC DMK AIMIM

0
24-3_1776579594.gif


  • Hindi News
  • National
  • Election 2026 LIVE Updates; West Bengal Tamil Nadu| Mamata Modi BJP TMC DMK AIMIM

कोलकाता/चेन्नई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी बंगाल के बिष्णुपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बंगाल की ममता सरकार यहां की बेटियों के साथ धोखा कर रही है। वह नहीं चाहती यहां की बेटियां ज्यादा संख्या में सांसद बनें। इसलिए संसद में आरक्षण से जुड़ा कानून पारित नहीं होने दिया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोयंबटूर की जनसभा में कहा कि DMK के काले कारनामे जनता जान चुकी है। काले कपड़े पहनकर अपने गलत इरादों को नहीं छिपाया जा सकता। तमिलनाडु की जनता संदेश दे रही है कि NDA सत्ता में आएगी और DMK बाहर जाएगी।

उन्होंने कहा कि DMK की पॉलिसी है ‘परिवार द्वारा, परिवार का और परिवार के लिए।’ CM, डिप्टी CM, दिल्ली के जाने-माने MP, फिल्म, मीडिया हाउस, और भी बहुत कुछ एक ही परिवार के कंट्रोल में हैं।

चुनाव से जुड़े कल के 5 अपडेट्स…

  1. कोलकाता पुलिस के एक कांस्टेबल को शनिवार को पोस्टल वोटिंग के दौरान वोटर्स को प्रभावित करने की कोशिश करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया।
  2. चुनाव आयोग ने कहा कि पोलिंग स्टेशन के पास 100 मीटर के घेरे को मार्क किया जा रहा है। सिर्फ वोटर्स को ही अंदर जाने की परमिश होगी।
  3. असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कलिम्पोंग में कहा कि ममता बनर्जी ने वोटों के लिए बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी है।
  4. बंगाल के उलुबेरिया में ममता बनर्जी ने कहा कि BJP का पतन कल से शुरू हो गया है।
  5. TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में रोड शो किया।

लाइव अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- BJP के साथियों को भारी बहुमत से जिताएं

पहले चरण की वोटिंग के लिए कुछ ही वक्त बाकी है। मेरा अनुरोध है कि हमारे साथियों को जिताएं। इस बार बंगाल का सीएम बीजेपी से हो यह बंगाल की जनता का संकल्प है।

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- आप बीजेपी सरकार लाइए हम टीएमसी की परमानेंट सर्जरी करेंगे

पीएम ने कहा- TMC आदिवासी क्षेत्रों के लिए योजनाएं भी लागू नहीं करती। यहां कई पिछड़ी जनजातियां रहती हैं। ओडिशा-त्रिपुरा में आदिवासी समाज के लिए घर बनाए हैं, लेकिन बंगाल में एक भी घर नहीं बना है। क्योंकि यहां तृणमूल की सत्ता है।

मैं यहां के किसान और नौजवानों की पीड़ा समझता हूं। मेरा कहना है कि जब तक मंडियों में टीएमसी का सिंडिकेट रहेगा, तब तक शोषण होता रहेगा।

आप बीजेपी सरकार लाइए हम टीएमसी की परमानेंट सर्जरी करेंगे।

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- सरकार आते ही विश्वकर्मा योजना का लाभ मिलेगा

मोदी ने कहा- केंद्र सरकार आधुनिक ट्रेनिंग दे रही है। आपके पड़ोस ओडिशा में साढ़े 7 लाख विश्वकर्मा साथियों ने अप्लाय किया है। वहां हमारी सरकार है इसलिए तेजी से काम हो रहा है। उन्हें डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा की मदद बैंकों से मिल चुकी है।

बंगाल के 8 लाख लोगों ने भी इस योजना के लिए अप्लाय किया है। लेकिन TMC ने इसे होने नहीं दिया। यहां केवल एक रजिस्ट्रेशन हुआ। ये निर्मम सरकार आपके लिए गलत व्यवहार करती है।

बीजेपी सरकार आते ही विश्वकर्मा योजना का लाभ आपको देगी, ये मोदी की गारंटी है।

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- बंगाल टाइगर की दहाड़ से डर गई है TMC सरकार

पीएम ने कहा कि TMC की सरकार बंगाल टाइगर की दहाड़ से डर गई है। यह बंगाल टाइगर यहां की जनता है। मैं टीएमसी के लोगों को आखिरी मौका दे रहा हूं अपने अपने थाने में आत्मसमर्पण कर दो। क्योंकि 4 मई के बाद कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा।

टीएमसी का सिंडिकेट कान खोलकर सुन लो, ये सब नहीं चलेगा। टीएमसी की निर्मम सरकार को गरीबों के दुख से मतलब नहीं, ये आप की सुविधा को रोक सकते हैं। मेरे पास सबूत हैं।

बांकुड़ा कला की धरती है। इस धरती ने कई महान संताानें देश केा दी हैं। यहां कण-कण में शिल्प है। यहां कदम कदम पर टेराकोटा की कला के दर्शन होते हैं। मंदिर मूर्तियां यहां की पहचान हैं। ऐसे ही काम से जुड़े कारीगरों के लिए मोदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना बनाई।

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- 4 मई के नतीजों का डर TMC नेताओं की भाषा में दिख रहा है

मोदी बोले- बंगाल के लोगों का बिजली बिल जीरो हो, इसके लिए हर परिवार को पीएम सूर्य घर योजना के तहत करीब 80 हजार रुपए हमारी सरकार देगी। यहां की बहनों को सस्ते एलईडी बल्ब भी देगी। हम यहां बांकुड़ा की बहनों को सस्ती पाइप गैस भी देने वाले हैं। यहां जब हमारी सरकार बनेगी तो और तेजी से काम होगा। यहां पीने के पानी की बहुत समस्या है। टीएमसी का सिंडिकेट आपके नल-जल को लूट रहा है।

बिहार में करीब हर घर तक नल से जल पहुंच चुका है। आप यहां बीजेपी का सीएम बनाइए, फिर बीजेपी का सीएम और पीएम मिलकर आपके घर तक नल से जल पहुंचाएगा। यानी डबल इंजन सरकार बहनों को डबल बेनिफिट देने वाली है।

बंगाल के चुनाव नया इतिहास बनाने वाला है। टीएमसी का भयकाल जाने वाला है और बीजेपी का सेवाकाल आने वाला है। 4 मई के नतीजे क्या होंगे इसका असर अभी से ही टीएमसी के नेताओं की भाषा में दिख रहा है।

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- महिलाओं से उनका हक टीएमसी नहीं ज्यादा दिन नहीं छीन सकती

मोदी ने कहा- बहनों की सुरक्षा और समृद्धि बीजेपी की प्राथमिकता है। अभी बंगाल सरकार के कारण यहां की बहनों को वह लाभ नहीं मिलता जो केंद्र सरकार बाकी राज्यों की महिलाओं को दे रही है। टीएमसी की निर्मम सरकार यह होने नहीं दे रही है।

बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी तो बहनों को। मुफ्त राशन मिलेगा, उसे कोई छीन नहीं पाएगा।

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

TMC ने महिला आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान किया, इसकी सजा मिलनी चाहिए

मोदी ने कहा- कलकत्ता हाईकोर्ट बार-बार कह रहा है लेकिन महाजंगलराज ऐसा है कि ये कोर्ट की भी नहीं सुन रहे है। देश की संसद ने कानून बनाया है। अब समय आ गया है देर नहीं होनी चाहिए। उसे लागू बस करना है, लेकिन टीएमसी को यह पसंद नहीं आ रहा है। मैं बंगाल की हर बेटी से कहूंगा कि अब टीएमसी को सजा देनी है। महासजा मिलनी चाहिए।

आदिवासी बहनों से तो टीएमसी बहुत नफरत करती है। बीजेपी ने देश को पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति दी है। हम आदिवासी महिलाओं को सशक्त करना चाहते हैं लेकिन टीएमसी ने उनके खिलाफ ही अपना कैंडिडेट उतार दिया। वे यह नहीं चाहते थे कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनें।

जब वे यहां आई तो टीएमसी ने उनका अपमान किया। ये बंगाल ने देखा है। इस अपमान को यहां का आदिवासी समाज कभी नहीं भूलेगा।

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- ये मां शारदा की धरती है, टीएमसी ने बंगाल की बेटियों धोखा किया

पीए मोदी ने रैली के दौरान कहा कि BJP की पहचान महिला सशक्तिकरण से है। देश के हर राज्य की माताएं बहनें ये बात जानती हैं। लेकिन आपने देखा है कि संसद में क्या हुआ है। टीएमसी ने बंगाल की बहनों के साथ एक और धोखा किया है।, बंगाल की बहनें चाहती थीं कि उनको 33 प्रतिशत आरक्षण मिले। मोदी ने यह सुनिश्चित किया। बहनें चाहती थीं कि ये 2029 से ही लागू हो। मोदी ने इसके लिए भी प्रयास किया। लेकिन टीएमसी नहीं चाहती थी कि बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में विधायक सांसद बनें। क्योंकि ये बेटियां इनके जंगलराज को चुनौती दे रही हैं। इसलिए टीएमसी ने कांग्रेस के साथ साजिश रची और कानून नहीं बनने दिया। ये वही टीएमसी है जो घुसपैठियो को लाभ देने हर कानून तोड़ देती है। ये वही टीएमसी है जो संविधान की भावनाओं का गला घोंटने में लगी है। मैं माता-बहनों से पूछता हूं कि इसकी सजा टीएमसी को मिलनी चाहिए या नहीं।

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिष्णुपुर पहुंचे पीएम मोदी, आज राज्य में 4 रैलियां

पीएम मोदी बंगाल के बिष्णुपुर पहुंच गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज उनकी 4 रैलियां हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *