April 20, 2026

IPL- न्यू चंडीगढ़ में पंजाब ने लखनऊ को हराया:फैंस झूमे, डॉ. मशहूर गुलाटी बनकर पहुंचा फैन; सिद्धू ने VIDEO जारी किया

0
ezgif-2497b65330ecb0de_1776609694.gif




न्यू चंडीगढ़ में रविवार (19 अप्रैल) को पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। पंजाब ने 54 रन से ये मैच जीता। पंजाब की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ को 255 रनों का टारगेट दिया था। पंजाब को पहले ही ओवर की तीसरी बॉल पर पहला झटका लग गया था। इसके बाद प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने पारी को संभाला। दोनों ने फिफ्टी लगाई। 13वें ओवर में दोनों ने 5 छक्के लगाए। छक्कों की बरसात पर पंजाब के फैंस झूमते दिखे। लोग बच्चों के साथ मैच देखने पहुंचे थे। मैच से पहले बच्चे पंजाब किंग्स का टैटू बनवाते दिखे। फैंस में सबसे ज्यादा पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर को लेकर क्रेज दिखा। भारतीय सेना के घायल जवान भी मैच देखने पहुंचे। इस बीच सुनील ग्रोवर के डॉ. मशहूर गुलाटी लुक में एक फैन मैच देखने स्टेडियम पहुंचा। सफेद कोट, गले में स्टेथोस्कोप और खास अंदाज में पहुंचे इस फैन को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब को सपोर्ट करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमें वह गन्ने के खेत में खड़े दिखे। उन्होंने गन्ना हाथ में लेकर कहा- मित्रा पंजाब टॉप ऑफ द टेबल। दुनिया में सबसे ऊपर। पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। मैच के PHOTOS… मैच के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *