April 20, 2026

Hyderabad-Hubli Flight Diverted to Bengaluru Due to Bad Weather

0
comp-102_1776669775.gif


  • Hindi News
  • National
  • Hyderabad Hubli Flight Diverted To Bengaluru Due To Bad Weather | 22 Passengers Safe

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हैदराबाद से हुबली जा रही Fly91 की एक फ्लाइट (IC3401) को रविवार को खराब मौसम के कारण बेंगलुरु डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, सभी 22 यात्री सुरक्षित हैं।

फ्लाइट रविवार दोपहर करीब 3 बजे हैदराबाद से रवाना हुई थी। शाम करीब 4:30 बजे हुबली पहुंचने वाली थी, लेकिन खराब मौसम के कारण विमान लैंड नहीं कर सका। फ्लाइट करीब तीन घंटे तक हवा में रही।

एक घंटे तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद फ्लाइट को बेंगलुरु डायवर्ट किया गया, जहां यह शाम करीब 6:30 बजे उतरी। बाद में हालात सामान्य होने पर रात करीब 11 बजे इसे हुबली के लिए रवाना किया गया।

फ्लाइट के अंदर के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए है, जिसमें यात्री रोते हुए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिख रहे है।

फ्लाइट के अंदर की 2 तस्वीरें…

हवा में चक्कर लगाते समय फ्लाइट में तेज झटके महसूस हुए, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई।

हवा में चक्कर लगाते समय फ्लाइट में तेज झटके महसूस हुए, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई।

कई यात्री रो पड़े, जबकि कुछ ने हाथ जोड़कर प्रार्थना करने लगे।

कई यात्री रो पड़े, जबकि कुछ ने हाथ जोड़कर प्रार्थना करने लगे।

चिल्लाते और रोते दिखे यात्री

सोशल मीडिया पर दो वीडियो सामने आए है। एक वीडियो में यात्री सीटों पर बैठे घबराए नजर आते हैं। कई लोग चिल्लाते और रोते हुए सुनाई देते हैं।

वीडियो में ‘ओह माय गॉड’ जैसी आवाजें सुनाई देती हैं। एक यात्री कहते सुनाई देता है कि पायलट से कहो बेंगलुरु ले चलें… या बेलगाम ही ले चलो। वहीं दूसरे लोग एक-दूसरे को दिलासा देते हुए कहते हैं- रो मत, कुछ नहीं होगा।

पायलट को यात्रियों से कहते सुना गया कि हम होल्ड पर हैं, कृपया धैर्य रखें और निर्देशों का पालन करें।

एयरलाइन ने कहा- कोई तकनीकी खराबी नहीं

Fly91 ने बताया किया कि फ्लाइट में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी। डायवर्जन केवल खराब मौसम की वजह से किया गया।

एयरलाइन के मुताबिक, हुबली के ऊपर विमान को होल्ड करना और बाद में बेंगलुरु भेजना तय सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। कंपनी ने कहा कि तकनीकी खराबी की खबरें गलत और बेबुनियाद हैं। सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण मुंबई से कोल्हापुर जाने वाली एक अन्य फ्लाइट को भी गोवा डायवर्ट करना पड़ा।

—————-

ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली-लंदन एअर इंडिया फ्लाइट सऊदी से लौटी:खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रही

नई दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का A350-900 (VT-JRF) विमान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौट आया। यह करीब सात घंटे हवा में रहा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, विमान ने सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed