April 24, 2026

भारतीय बटर चिकन दुनिया के टॉप 6 चिकन व्यंजनों में:भारतीय कुजिन दुनिया में 13वां सबसे बेस्ट, बटर गार्लिक नान दुनिया की नंबर-1 ब्रेड

0
23biharsharif-dak-pg8-0_ab57e3b5-2d57-4707-aa65-bd67b16361ab-large.jpg




भारतीय व्यंजन बटर चिकन इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में न्यूजीलैंड के एक मंत्री ने न्यूजीलैंड और भारत के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते को ‘बटर चिकन सुनामी’ करार दिया। लेकिन राजनीति से हटकर बात करें तो ग्लोबल फूड गाइड टेस्टएटलस की अप्रैल 2026 में प्रकाशित शीर्ष 100 चिकन व्यंजनों की सूची में, भारत का बटर चिकन छठे स्थान पर है। पिछले कई वर्षों से ग्लोबल फूड प्लेटफॉर्म टेस्टएटलस की बेस्ट 100 कुजिन की लिस्ट में भारत टॉप 15 में बना हुआ है। इस साल की टेस्टएटलस की सूची में 5 में से 4.43 की मजबूत रेटिंग के साथ भारत 13वें स्थान पर है। 18,912 फूड्स के लिए 590,228 वैध रेटिंग के आधार पर ये चयन किया गया है। बेस्ट 100 फूड रीजन में दक्षिण भारत 40वें स्थान पर है। बेस्ट फूड सिटीज में मुंबई दुनिया में 5वें स्थान पर है। दिल्ली 53वें, हैदराबाद 54वें स्थान पर, कोलकाता 73 वें स्थान पर, और चेन्नई 93वें स्थान पर है। टेस्टएटलस की बेस्ट फूड बाय कैटेगरी लिस्ट में भारत की बटर गार्लिक नान दुनिया की नंबर-1 ब्रेड है। वेजिटेबल डिशेज में मलाई कोफ्ता दुनिया में तीसरे स्थान पर है। दुनिया के बेस्ट डेजर्ट में भारतीय कुल्फी 49 वें स्थान पर और फिरनी 60 वें स्थान पर है। शेफ विकास खन्ना टाइम 100 लिस्ट में, कुलचा बेस्ट डिश में… खान-पान के मामले में पंजाब के शहर अमृतसर का नाम दुनिया में मशहूर हो रहा है। हाल ही में अमृतसर के शेफ विकास खन्ना को टाइम 100 ग्लोबल इन्फ्लुएंसर्स की लिस्ट में शामिल किया गया है। वहीं टेस्ट एटलस की बेस्ट 100 ग्लोबल डिश की सूची में अमृतसरी कुल्चे को 17वां स्थान मिला है और यह भारत की डिशेज में सबसे ऊपर है। वहीं दुनिया की बेस्ट 100 ब्रेड में भी अमृतसरी कुल्चा चौथे नंबर पर है। यही नहीं दुनिया की बेस्ट फूड सिटीज में अमृतसर का 48वां नंबर है। विकास खन्ना ने न केवल न्यूयॉर्क में भारतीय भोजन को एक नई पहचान दी, बल्कि आपदाओं के दौरान अपनी मानवीय सेवाओं से भी दुनिया का दिल जीता। दुनिया के कुछ टॉप कुजिन 2026 में इटली टॉप पर रैंक नाम रेटिंग 1. इटली- 4.64 2. ग्रीक- 4.60 6. जापान- 4.49 8. चीन -4.48 9. फ्रांस- 4.48 13. भारत -4.43 (स्रोत- टेस्टएटलस) बेस्ट फूड बाय कैटेगरी स्ट्यू डिश- बटर चिकन- 4th वेजिटेबल डिश -मलाई कोफ्ता-3rd ब्रेड – बटर गार्लिक नान 1st



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *