April 25, 2026

RBI Cancels Paytm Bank License

0
4_1777087560.jpg


नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर पेटीएम से जुड़ी रही। पेटीएम पेमेंट्स बैंक का कामकाज 24 अप्रैल से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) का बैंकिंग लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों के प्रमुखों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग की। इसमें एंथ्रोपिक के ‘क्लॉड मिथॉस’ AI मॉडल से बैंकिंग सेक्टर को होने वाले संभावित खतरों पर चर्चा की गई।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार आज बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. पेटीएम पेमेंट्स बैंक लाइसेंस RBI ने रद्द किया: कहा- इसकी बैंकिंग सेफ नहीं, ग्राहकों को लौटाने के लिए पर्याप्त पैसा; UPI एप काम करता रहेगा

पेटीएम पेमेंट्स बैंक का कामकाज 24 अप्रैल से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) का बैंकिंग लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

RBI ने कहा कि बैंक के कामकाज से ग्राहकों का पैसा सुरक्षित नहीं था। हालांकि, UPI एप पहले की तरह चलता रहेगा।

RBI ने कहा है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पास इतनी नकदी है कि बैंक बंद होने की प्रक्रिया के दौरान वह अपने सभी ग्राहकों की जमा राशि वापस कर सकता है। इसका मतलब यह है कि जमाकर्ताओं का पैसा डूबने की संभावना नहीं है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. मिथॉस AI से बैंकिंग सिस्टम पर साइबर हमले का खतरा: वित्त मंत्री सीतारमण ने हाई-लेवल मीटिंग की; क्या है मिथॉस और यह क्यों खतरनाक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बैंकों के प्रमुखों के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग की। इस बैठक में एंथ्रोपिक के ‘क्लॉड मिथॉस’ AI मॉडल से बैंकिंग सेक्टर को होने वाले संभावित खतरों पर चर्चा की गई। यह एआई मॉडल इतना एडवांस है कि हैकर इसका इस्तेमाल दशकों पुरानी अज्ञात खामियों को खोजकर फाइनेंशियल सेक्टर पर साइबर हमले कर सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. सोना ₹420 महंगा होकर ₹1.51 लाख पर पहुंचा: चांदी ₹3,229 बढ़कर ₹2.44 लाख पर आई, इस साल सोना ₹18 हजार महंगा हुआ

सोना-चांदी में आज यानी 24 अप्रैल को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 420 रुपए महंगा होकर 1,51,479 रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले 23 अप्रैल को इसकी कीमत 1,51,059 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

वहीं एक किलो चांदी 3,229 रुपए महंगी होकर 2,43,825 रुपए पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 2,40,596 रुपए प्रति किलो थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. रिलायंस का मुनाफा 13% गिरकर ₹16,971 करोड़ रहा: चौथी तिमाही में रेवेन्यू 13% बढ़कर ₹2.98 लाख करोड़ पहुंचा; शेयर होल्डर को ₹6 लाभांश मिलेगा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 13% घटकर 16,971 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में प्रॉफिट ₹19,407 करोड़ था।

हालांकि, इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 13% बढ़कर 2.98 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। एक साल पहले की समान तिमाही यानी जनवरी-मार्च 2025 में 2.64 लाख करोड़ रुपए रहा था। रिलायंस के बोर्ड ने ₹6 प्रति शेयर डिविडेंड यानी लाभांश की सिफारिश भी की है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. सेंसेक्स 1000 अंक गिरकर 76,664 पर बंद: निफ्टी 275 अंक नीचे 23,898 पर आया; आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 24 अप्रैल को सेंसेक्स 1000 अंक (1.29%) की गिरावट के साथ 76,664 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 275 अंक (1.14%) गिरकर 23,898 के स्तर पर आ गया। आज के कारोबार में आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *