Breaking News Headlines Today, Pictures and Videos and More From Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Breaking News Headlines Today, Pictures And Videos And More From Dainik Bhaskar
23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

केरल के त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोडे पटाखा विस्फोट मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। अस्पताल में भर्ती एक और घायल ने रविवार को दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान एडप्पल निवासी उन्नीकृष्णन के रूप में हुई है। घटना में घायल दो अन्य लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय कुल 38 लोग फैक्ट्री में मौजूद थे, जिनमें से 16 की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लोग अब भी लापता हैं।
यह पटाखे त्रिशूर पूरम उत्सव के लिए थिरुवंबाडी देवस्वम के लिए बनाए जा रहे थे। फैक्ट्री के लाइसेंसी की भी झुलसने से मौत हो चुकी है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
महाराष्ट्र में कल्याण के डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग, फायर की कई गाड़ियां मौके पर

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में रविवार देर रात को डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग लग गई। फायर की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिशों में लगी हैं ।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और किसी नुकसान या हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है
फायर ऑफिसर नामदेव चौधरी ने बताया कि रविवार सुबह भी डंपिंग ग्राउंड में आग लगी थी, जिसे बुझा दिया गया था। देर रात शाम को फिर से आग भड़क उठी। दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
पुणे लॉ कॉलेज में रैगिंग मामले में 5 स्टूडेंट्स पर केस दर्ज, जूनियर की शिकायत पर कार्रवाई

पुणे के एक प्रतिष्ठित लॉ कॉलेज में जूनियर छात्र के साथ रैगिंग के आरोप में पांच छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महाराष्ट्र एंटी-रैगिंग कानून के तहत FIR दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता छात्र ने सबसे पहले कॉलेज प्रशासन से इस मामले की शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने पर उसने मामला आगे बढ़ाया।
इसके बाद छात्र ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के एंटी-रैगिंग मैकेनिज्म के जरिए शिकायत दर्ज कराई और लगातार फॉलोअप किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में पेश किए सबूतों के आधार पर FIR दर्ज की गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भारत ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन्स के लिए श्रीलंका को 2 पर्सनल वॉटरक्राफ्ट और सेफ्टी गियर गिफ्ट किए

श्रीलंका कोस्ट गार्ड मुख्यालय में रविवार को आयोजित एक समारोह में भारत ने श्रीलंका को दो पर्सनल वॉटरक्राफ्ट (पीडब्ल्यूसी) और सेफ्टी गियर सौंपे।
कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर बताया- भारत, श्रीलंका को तट के पास होने वाले सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन्स में उसकी क्षमता बढ़ाने में मदद कर रहा है।
भारतीय उच्चायोग के डिफेंस एडवाइजर ने यह उपकरण मिरिस्सा में श्रीलंका कोस्ट गार्ड मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशन्स को सौंपे।
