April 28, 2026

इस साल 92 हजार लोगों की जा सकती हैं नौकरियां‎:माइक्रोसॉफ्ट, मेटा जैसी कंपनियों पर एआई में निवेश का‎ दबाव;‎ 98 कंपनियां करेंगी छंटनी‎

0
orig_new-project-62_1777365517.jpg




एआई की होड़ ने बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों ‎पर भारी दबाव बढ़ा दिया है। एआई में वे ‎दूसरों से पीछे न रह जाएं इसके लिए अरबों‎ डॉलर झोंक रही हैं। इससे लागत बढ़ रही है,‎ जिसे घटाने के लिए कंपनियां वर्करों की‎ छंटनी कर रही हैं। माइक्रोसॉफ्ट और मेटा‎ जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ-साथ नई‎ कंपनियां भी लागत घटाने में जुट गई हैं। ‎ओपन एआई सहित कई नई कंपनियां कड़े‎ फैसले लेने जा रही हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने संकेत ‎दिया है कि वह एआई की योजनाओं में पैसा ‎लगाने के लिए लागत में कटौती जारी रखेगी।‎ मेटा ने एआई को अपनी सबसे बड़ी‎ प्राथमिकता बनाया है। इसके साथ अमेजन,‎गूगल, टेस्ला, स्पेसएक्स भी एआई पर नया‎ निवेश कर रही हैं।‎ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में कर्मचारियों की‎ छंटनी पर नजर रखने वाली‎ लेऑफ डॉट एफवाईआई के मुताबिक इस वर्ष‎ 98 कंपनियों ने 92 हजार से अधिक‎ कर्मचारी कम करने का इरादा जाहिर किया है।‎ ओपन एआई ने बहुत बड़े खर्चीले ‎इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट का विचार बदल दिया‎ है। कंपनी ने खुद के डेटा सेंटर बनाने और‎ चलाने की योजना छोड़ दी है। इसकी बजाय‎ कंपनी मौजूदा क्लाउड कंपनियों से किराए पर‎ सर्वर लेगी। इससे उसकी बैलेंस शीट पर‎ थोड़ा असर पड़ेगा। फिर भी, 56 लाख करोड़‎ पए खर्च करने पड़ सकते हैं।‎ दूसरी ओर कड़ी प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रही है।‎ दरअसल, एंथ्रोपिक जैसे प्रतिद्वंद्वियों ने‎ तकनीकी क्षमता में बढ़ोतरी की है। उसने नए‎ मॉडल क्लॉड मायथोस से तकनीकी दबाव‎ बढ़ाया है। इसके जवाब में ओपन एआई ने‎ नया मॉडल जीपीटी-5.5 पेश किया है।‎ हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार उसकी क्षमता‎ अभी काफी कम है। चीनी एआई कंपनी‎ डीपसीक ने नया ओपन-सोर्स मॉडल लाने की‎ घोषणा की है। साफ, है एआई की यह दौड़ ‎अब केवल तकनीक की नहीं, बल्कि पूंजी,‎ प्रतिभा और टिकाऊ बिजनेस मॉडल की लड़ाई‎ बन चुकी है।‎ नए टूल्स ने खर्च भी बढ़ाए हैं‎ एआई कंपनियों पर उनके टूल्स की सफलता भी भारी‎ पड़ रही है। ओपन एआई और एंथ्रोपिक ने यूजर की ‎तरफ से टास्क निपटाने वाले अपने एजेंट टूल्स को ‎जोरशोर से आगे बढ़ाया है। उन्हें नए सब्सक्राइबर तो‎ मिले हैं पर इन टूल्स में कंप्यूटिंग पॉवर की अधिक‎ खपत हो रही है, जिससे कंपनियों को दूसरी जगह पर‎ लागत कम करना पड़ रही है।‎ कर्मचारी हटाए जा रहे,‎ एआई में भारी निवेश – माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका में अपने‎ 7 फीसदी कर्मचारियों, खासकर‎ सीनियर अधिकारियों को जल्द ‎रिटायरमेंट का ऑफर दिया है। – ‎मेटा ने अपने दस फीसदी (8‎हजार) कर्मचारी कम करने की ‎घोषणा की है।‎ – अमेजन एंथ्रोपिक पर 2.35 लाख‎ करोड़ रुपए और निवेश कर रही है। ‎गूगल 3.76 लाख करोड़ रुपए‎ लगाएगी।‎ – टेस्ला के इस साल एआई पर‎ .35 लाख करोड़ रुपए खर्च करने‎ की संभावना है। इलोन मस्क की‎ रॉकेट कंपनी स्पेस एक्स ने एआई‎ स्टार्टअप कर्सर से करार किया है।‎



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed