Diljit Dosanjh Jimmy Fallon Show Video; Bhangra Dance
9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर जिमी फैलन के शो में मंगलवार को नजर आए। शो में दिलजीत ने जिमी को भांगड़ा भी सिखाया। साथ ही इस इंटरनेशनल शो में दिलजीत ने पंजाबी गाने पर परफॉर्म किया।
दिलजीत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के स्टूडियो से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी टीम स्टूडियो का दरवाजा खोलते हुए पूछती है, ‘क्या लगता था, नहीं लौटेंगे?’
इसके बाद कैमरा दिलजीत की ओर घूमता है और वह कहते हैं, ‘कहा था ना कि एक बार पंजाबी आ जाएं तो जल्दी नहीं जाते। जिमी फैलन आ गए ओये।’
वीडियो में आगे दिलजीत और जिमी फैलन साथ में भांगड़ा करते दिखाई देते हैं।

दिलजीत और जिमी फैलन साथ में भांगड़ा करते हुए।

दिलजीत ने शो में अपने नए पंजाबी गाने ‘मोरनी’ पर परफॉर्म भी किया।
शो के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने भी कुछ क्लिप शेयर किए हैं, जिनमें दोनों की मस्ती और डांस की झलक देखने को मिलती है। दिलजीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में यह भी बताया कि जिमी ने उन्हें एक धन्यवाद पत्र लिखकर शो में दोबारा आने के लिए आभार जताया।

दिलजीत 2024 में भी शो में नजर आए थे
इससे पहले दिलजीत 28 अप्रैल 2024 को जिमी फैलन के शो द टुनाइट शो में नजर आए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो दिलजीत हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 में दिखे थे।
वह अब जल्द डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिखेंगे। 1947 के पार्टीशन के बैकग्राउंड पर बनी इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना भी हैं। फिल्म 12 जून को थिएटर में रिलीज होगी।
