April 29, 2026

करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी चेतावनी:मुड़ते वक्त एक्ट्रेस ने कहा- ज्यादा जूम मत करना

0
comp-147-1_1777434717.gif




करिश्मा कपूर ने टीवा शो इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर पैपराजी को जूम करके उनकी तस्वीरें-वीडियो न लेने की चेतावनी दी। सोमवार को शो की शूटिंग के दौरान जब वह गीता कपूर, टेरेंस लुईस और जावेद जाफरी के साथ सेट पर पहुंचीं, तब पोज देने के बाद उन्होंने कैमरामैन से कहा, ‘ज्यादा जूम मत करना।’ गौरतलब है कि हाल के समय में कई एक्ट्रेसेस की पीछे से जूम करके तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाते हैं। वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने करिश्मा का समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने एक वीडियो में देखा था, जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी साथ पोज दे रहे थे, लेकिन पैपराजी ने सिद्धार्थ को फ्रेम से हटाकर कियारा के ऊपरी शरीर पर जूम कर दिया, जो अपमानजनक था। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सभी एक्टर्स और एक्ट्रेसेस को इस मुद्दे पर एकजुट होना चाहिए और ऐसा स्टाफ रखना चाहिए, जो पीछे से तस्वीरें लेते समय उन्हें कवर करे। वहीं एक तीसरे यूजर ने कहा कि यह बात समझदार लोगों को भी बतानी पड़ रही है। जज के रूप में नजर आएंगी करिश्मा करिश्मा कपूर जल्द ही ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में जज के रूप में नजर आएंगी। शो के मेकर्स ने हाल ही में उनके एपिसोड का टीजर भी जारी किया है। इस नए सीजन का प्रसारण 9 मई से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर होगा। करिश्मा 90 के दशक की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने कई यादगार गाने और सिग्नेचर डांस मूव्स दिए। जिनमें ले गई ले गई, हुस्न है सुहाना और सोना कितना सोना है शामिल हैं। उनके डांस नंबर आज भी लोकप्रिय हैं। शो के पिछले सीजन में भी करिश्मा कपूर, गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज के रूप में नजर आए थे। शो को जय भानुशाली और अनिकेत चौहान ने होस्ट किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed