April 29, 2026

Delhi high court Virtual Hearing Disrupted by Porn Video; Chief Justice Present

0
newsroom-composite-730x548-75_1777457110.jpg


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को वर्चुअल सुनवाई के दौरान अश्लील वीडियो चल गया। उस वक्त चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस खरिया की बेंच सुनवाई कर रही थी।

दोपहर करीब 12:56 बजे सुनवाई के दौरान अचानक पोर्न वीडियो चलने लगा। इसके तुरंत बाद सुनवाई रोक दी गई। कुछ मिनट बाद सुनवाई दोबारा शुरू हुई, फिर पोर्न वीडियो चलने लगा।

वीडियो को क्षितिजीत सिंह नाम से लॉगिन करने वाले यूजर ने चलाया था।

इसके बाद उसी यूजर ने ‘आपका सिस्टम हैक हो गया है’, का मैसेज स्क्रीन पर दिखाना शुरू कर दिया। फिर तीसरी बार उसने म्यूजिक चलाकर सुनवाई में बाधा डाली। इसके बाद चीफ जस्टिस को वर्चुअल कार्यवाही बंद करनी पड़ी।

मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट को दी गई है। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने चीफ जस्टिस से कहा कि पहले भी कई अदालतों की वर्चुअल कार्यवाही के दौरान ऐसी चिंताजनक घटनाएं हुई हैं। इससे कोर्ट की गरिमा पर आसर पड़ता है।

क्षितिजीत सिंह बोले- अकाउंट अमेरिका से हैक किया

शुरुआती पूछताछ में क्षितिजीत सिंह ने दावा किया कि उनका अकाउंट अमेरिका से हैक किया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि सुनवाई के दौरान वह अश्लील वीडियो कैसे चला।

दरअसल, बुधवार को 100 से ज्यादा जनहित याचिकाओं (PIL) पर सुनवाई हो रही थी। ये मामला उसी दौरान समाने आया।

मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर रजिस्ट्रार जनरल को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अदालत की कार्यवाही का रिकॉर्ड करना नियमों के विरुद्ध है और यदि किसी ने रिकॉर्डिंग की है तो कार्रवाई करेंगे।

17 सितंबर को दिल्ली कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अंडरगार्मेंट्स पहने हुए शख्स लाइव हो गया था।

17 सितंबर को दिल्ली कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अंडरगार्मेंट्स पहने हुए शख्स लाइव हो गया था।

कोर्ट में अश्लील वीडियो क्लिप की पिछली घटनाएं…

  • 2025- नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (मुंबई) में दिसंबर 2024 में डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम हैक होने के कारण अदालत के स्क्रीन पर अश्लील वीडियो क्लिप चल गए।
  • 2025- नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (कोलकाता) में जुलाई 2025 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुनवाई के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने जुड़कर अश्लील कंटेंट स्क्रीन-शेयर कर दिया।
  • 2024- गुजरात हाई कोर्ट में अगस्त 2025 में वीडियो सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति के टॉयलेट से जुड़ने जैसी अभद्र घटनाओं के बाद कोर्ट ने कड़े नियम (SOP) लागू किए।
  • 2021- इलाहाबाद हाई कोर्ट में साल 2021 में एक वकील द्वारा स्कूटर चलाते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहस करने को कोर्ट ने अनुशासनहीनता माना।

———————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

वर्चुअल कोर्ट सुनवाई में अंडरगार्मेंट्स पहने शामिल हुआ शख्स गिरफ्तार:शराब-सिगरेट भी पीता दिखा था, कोर्ट के आदेश पर भी नहीं माना

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट की वर्चुअल सुनवाई में शर्मनाक हरकत करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंस में सिर्फ अंडरगार्मेंट्स पहनकर शामिल हुआ और शराब-सिगरेट पीता रहा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed