May 7, 2026

IPL- बारिश के कारण लखनऊ-बेंगलुरु मैच रुका:मिचेल मार्श 76 रन पर नाबाद लौटे, सुपर जायंट्स का स्कोर 95/0

0
untitled-design-730-x-548-px-2026-05-07t202854331_1778165982.jpg




IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच बारिश के कारण रोका गया है। गुरुवार को इकाना स्टेडियम में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 9 ओवर में बिना नुकसान के 95 रन बना लिए हैं। मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी नाबाद हैं। मार्श ने 20 बॉल पर फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने कुलकर्णी के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी की है। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-XI रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्संश: टिम डेविड, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओसवाल, वेंकटेश अय्यर। लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव। इम्पैक्ट ऑप्शंस: मयंक यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, एम सिद्धार्थ और आवेश खान।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *